Hanuman Chalisa

‘ब्रेन ड्रेन’ वास्तव में है ‘ब्रेन गेम’ : मोदी

Webdunia
सन होजे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ब्रेन ड्रेन (प्रतिभा पलायन) वास्तव में ब्रेन गेन (प्रतिभा लाभ) है, जो उचित समय पर भारत की सेवा करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ  गया है, जब भारतीय दुनिया को अपनी ताकत दिखा सकते हैं।

मोदी ने यहां लोगों से खचाखच भरे सैप सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रेन  ड्रेन, ब्रेन गेन बन सकता है। यह वास्तव में ब्रेन डिपोजिट है और यह उचित समय पर अपनी मातृभूमि  की सेवा करेगा। 
 
उन्होंने 1 घंटे तक चले अपने भाषण में कहा कि अब समय आ गया है कि जब हर भारतीय अन्य लोगों  को अपनी ताकत दिखा सकता है। 
 
मोदी ने भारतीय-अमेरिकियों से कहा कि आपकी उंगलियों ने की-बोर्ड और कम्प्यूटर पर जादू बिखेरा है  और इसने भारत को नई पहचान दी है। आपकी दक्षता और प्रतिबद्धता शानदार है। 
 
मोदी ने कहा कि वे न्यूयॉर्क में मैडिसन स्क्वैयर गार्डन में आयोजित समारोह के 1 साल बाद भारतीय-  अमेरिकियों से मिल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं 25 वर्ष बाद कैलिफोर्निया आ रहा हूं। काफी कुछ बदल गया है। मैं कई नए चेहरे देख  रहा हूं। मैं यहां भारत की गूंज सुन सकता हूं। मोदी ने कैलिफोर्निया के लोगों के बीच अपना गौरवशाली  स्थान बनाने के लिए उन्हें बधाई दी। (भाषा)

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक