Dharma Sangrah

घृणा अपराधों के खिलाफ भारतीय-अमेरिकियों ने निकाली रैली...

Webdunia
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के समक्ष घृणा अपराधों के खिलाफ रैली निकालते हुए  भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने कहा कि उनका समुदाय, खासकर हिन्दू और सिख  लोग अमेरिका में व्याप्त इस्लाम से भय और विदेशी लोगों से भय का शिकार बन रहे हैं। रैली  निकाल रहे लोगों ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हस्तक्षेप करने की मांग की।


 
वर्जीनिया निवासी वकील विंध्या अडापा (27) ने रविवार को व्हाइट हाउस के बाहर कहा कि  इस्लाम से भय के कारण हिन्दू हाल ही में अमेरिका में प्रभावित और प्रताड़ित हुए हैं। यह हमारे  समुदाय को भी प्रभावित करता है। हाल में समुदाय के खिलाफ हुए घृणा अपराधों की पृष्ठभूमि  में ग्रेटर वॉशिंगटन एरिया के अंदर और आसपास रहने वाले विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समूहों  का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ दर्जन लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। अडापा इन्हीं लोगों में  शामिल थीं।
 
अडापा के दोस्त और एक युवा भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर एस. शेषाद्रि ने कहा कि इसका हालिया  उदाहरण कंसास में एक आईटी पेशेवर की गोली मारकर की गई हत्या है। उसे गलती से एक  अरब और एक मुस्लिम समझ लिया गया था। मुझे लगता है कि हालिया राजनीतिक माहौल  धीरे-धीरे हिन्दू-अमेरिकियों समेत सभी समुदायों को निशाना बनाने वाला है। 
 
अडापा ने राष्ट्रपति से अपील की कि वे चल रही घटनाओं को रेखांकित करें और उनकी निंदा  करें। अडापा ने कहा कि हम यहां घृणा अपराधों के खिलाफ, खासतौर पर भारतीय मूल के लोगों  के खिलाफ किए जाने वाले घृणा अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए आए हैं। यह  ट्रंप प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं है।
 
अडापा ने कहा कि मैं कहना चाहूंगी कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ जो कुछ भी हो  रहा है, वह विदेशियों एवं इस्लाम से डर और प्रशासन की ओर से दिए गए प्रवासी-विरोधी  बयानों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से सिख और हिन्दू लोगों को गलती से मुस्लिम  या पश्चिम एशिया का निवासी समझ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन अलग-अलग  समुदायों के बारे में जागरूकता फैलाकर इससे निपटा जा सकता है।
 
इस रैली का आयोजन करने वाले संगठन ‘कोएलिशन ऑफ इंडियन अमेरिकन ऑर्गनाइजेशंस  ऑफ द यूएसए’ ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपे गए याचिका ज्ञापन में उनसे अपील की थी कि वे  इस मामले में हस्तक्षेप करें और संघीय घृणा अपराध नियम के तहत दोषियों को दंडित करने  के लिए कदम उठाएं।
 
संगठन ने ट्रंप से यह भी अपील की थी कि वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय में व्याप्त भय को दूर  करें और अपना समर्थन दिखाएं। इसके साथ ही उनसे घृणा खत्म करने के लिए कदम उठाने  की भी अपील की गई थी। भारतीय-अमेरिकियों के खिलाफ हो रहे घृणा अपराधों के खिलाफ द्विदलीय समर्थन मांगने आए हैं। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

अगला लेख