Hanuman Chalisa

बे एरिया में दीवाली का रंगारंग समारोह होगा

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (10:47 IST)
कैलिफोर्निया। दीपावली वह‍ दिन है जबकि उम्मीद की निराशा पर जीत होती है। दीवाली को आप तौर पर 'रोशनियों का त्यौहार' कहा जाता है। बे एरिया के विभिन्न स्‍थानों पर इस सप्ताह और अगले सप्ताह दीवाली का त्यौहार मनाया जाएगा।  
 
कूपरटीनो : यहां पर दीपावली के अवसर पर बॉलीवुड और शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन, फैशन शो, बच्चों का खेल और मनपसंद भोजन उपलब्ध होगा। समारोह 30 सितंबर, 2017 शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक मनाया जाएगा। आयोजन स्थल मेमोरियल पार्क होगा जोकि स्टीवेंस क्रीक बोलवार्ड और मैरी एवेन्यू पर स्थि‍त है। इस आयोजन से पहले फारिया एलीमेंट्री स्कूल पर सुबह सात बजे एक फैमिली बाइक राइड 
'फेस्टिवेलो दीवाली' आयोजित होगा। त्यौहार का आयोजन कूपरटीनो चैम्बर और एशियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाएगा। संबंधित विवरण: आमंत्रण निशुल्क, निशुल्क पार्किंग, दे अंजा कॉलेज में होगी। विस्तृत जानकारी के लिए सम्पर्क करें। http://cupertino-  chamber.org/diwali.
 
प्लेजेनटन : फेस्टिवल ऑफ ग्लोब (एफओजी) ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला यह दिनभर चलने वाला त्यौहार शनिवार, 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा और दिन बड़े पैमाने पर आतिशबाजी और जेसर शो आयोजित होगा। इस दौरान मेले का समय दिन में 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक होगा। यहां पर भोजन के स्टाल, शॉपिंग, बच्चों का कार्निवाल और पेटिंग जू मौजूद होगा। मेले का आयोजन स्थल अलमीडा काउंटी फेयरग्राउंड्स, 4501, प्लेजेनटन एवेन्यू होगा।  विवरण : प्रवेश के लिए 5 डॉलर अग्रिम, 6 डॉलर गेट पर लगेगा। अधिक जानकारी के 
लिए विजिट करें - www.fogsv.org.
 
सांता क्रुज : सांता क्रुज होली समारोह रंगों का त्यौहार होता है जिसमें नृत्य-संगीत, निरामिष भोजन और शनिवार की दोपहर से प्रत्येक घंटे पर ऊपर से रंगों की बरसात की जाएगी। आयोजन 7 अक्टूबर, सैन लोरेंजो पार्क, 137 डकोटा एवेन्यू पर होगा। यहां पर रंग भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से शाम बजे तक होगा। टिकट : 6 डॉलर ऑनलाइन से मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 
www.festivalofcolorsusa.com.
 
सैन जोस : आयोजन 7-8 अक्टूबर को दोपहर से शुरू होगा। द चिल्ड्रंस  डिस्कवरी म्यूजियम ऑफ सैन जोस, 180, वोज वे अपना पांचवां दीवाली उत्सव आयोजित होगा। इसके अंतर्गत लोककथाओं, भोजन और सांस्कृतिक कलाएं एवं क्राफ्‍ट्‍स प्रदर्शित किए जाएंगे। 
‍व‍िवरण- म्यूजियम के साथ गतिविधियां, प्रवेश बच्चों और व्यस्कों के लिए 15 डॉलर।  
अधिक जानकारी के लिए www.cdm.org पर विजिट करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख