Hanuman Chalisa

अमेरिका में भारतीय डॉक्टर को विकलांगता सेवा पुरस्कार

Webdunia
न्यूयॉर्क। शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने और  उनकी जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक भारतीय डॉक्टर एवं विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता को मंगलवार को अमेरिका में प्रतिष्ठित हेनरी विस्कार्डी अचीवमेंट अवॉर्ड दिया  गया।
 
40 साल के डॉ. सत्येन्द्र सिंह नई दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज  में फिजियोलॉजी (शरीर विज्ञान) के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार मार्च 2013 में दिया गया था।
 
विस्कार्डी सेंटर ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी विकलांगता अधिकार नेता और विस्कार्डी  सेंटर एवं न्यूयॉर्क के हेनरी विस्कार्डी सेंटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी जॉन डी केंप ने पुरस्कार दिए।
 
2014 के भारतीय लोकसभा चुनाव को शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के लिए सुगम्य  बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिंह ने कहा कि मैं यह पुरस्कार दुनियाभर में  भेदभाव से लड़ रहे शारीरिक रूप से अशक्त हर व्यक्ति के दृढ़ संकल्प को समर्पित करता हूं। मुझे यहां अमेरिका में यह पुरस्कार हासिल करते समय अपने सीने पर भारतीय झंडे का  बैज लगाते हुए बेहद गर्व महसूस हुआ। (भाषा)

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख