Hanuman Chalisa

अमेरिकी डाक सेवा ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किया

Webdunia
न्यूयॉर्क। अमेरिकी डाक सेवाओं द्वारा यहां दिवाली पर डाक टिकट जारी किया गया।  भारतीय-अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के 7 वर्षों के सतत प्रयासों के बाद प्रकाश  के इस त्योहार के उपलक्ष्य में यह मुमकिन हो सका।


 
भारतीय वाणिज्य दूतावास में बुधवार को एक समारोह के दौरान इस डाक टिकट का अनावरण  किया गया। अमेरिकी डाक सेवा (यूएसपीएस) ने 'दिवाली फॉरएवर' डाक टिकट जारी कर हिन्दुओं  का यह त्योहार मनाया। सुनहरे पृष्ठभूमि में जलते पारंपरिक दीपक को स्थान दिया गया है।  साथ ही इसके नीचे अंकित है- 'फॉरएवर यूएसए 2016'। 
 
कार्यक्रम में वाणिज्य महादूत रीवा गांगुली दास, सांसद कैरोलिन मालोनी, दिवाली टिकट  परियोजना अध्यक्ष रंजू बत्रा, यूएसपीएस उपाध्यक्ष (मेल एंट्री एंड पेमेंट टेक्नोलॉजी) पृथा मेहरा,  संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी और प्रतिष्ठित  भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा शामिल हुए।
 
मालोनी ने कहा कि कई वर्षों की कठिन मेहनत और हिमायत के बाद आखिरकार प्रकाश की  जीत हुई। गुरुवार को दिवाली के उपलक्ष्य में बहुप्रतीक्षित स्मारक डाक टिकट जारी किया गया  और अब यह त्योहार क्रिसमस, क्वांजा, हानुका और ईद जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक जैसे  प्रमुख त्योहारों की श्रेणी में शामिल हो गया है। 
 
मेहरा ने कहा कि डाक सेवा दिवाली के उपलक्ष्य में फॉरएवर डाक टिकट जारी कर गौरवान्वित  महसूस कर रहा है। (भाषा)
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख