Hanuman Chalisa

क्यों कतराते हैं लोग बैंक जाने से , 7 कारण

Webdunia
बैंक के काम निपटाना सिर पर मुसीबत के समान लगता है। लंबी लाइन, ढेर सारे कागज और बिजी बैंक कर्मी से काम करवाना जंग लड़ने जैसा लगता है। इस सबमें कई घंटें निकल जाते हैं। इसके अलावा एक ही विजिट में काम हो जाए ऐसा बहुत ही कम होता है। जानते हैं ऐसे 7 कारण जिनसे बैंक जाना किसी को पसंद नहीं। 


 
 
1. कोई भी काम एक खिड़की से न निपटाना 
 
काम कैसा भी हो। साधारण या असाधारण आपको इस खिड़की से उस खिड़की पर भेजा जाता है। सील, एंट्री जैसी कई चीजों के नाम पर आपको इस खिड़की से उस खिड़की पर लाइन में लगना पड़ता है।  
 
 
2. पैसे जमा करने के लिए लंबी लाइन 
 
डिपोज़िट काउंटर पर भी लंबी लाइन। बैंक में पैसा जमा करने से बैंक को भी फायदा होता है। ऐसे में केश रखने के लिए इतनी लंबी में इंतजार करना बड़ा ही मुश्किल काम है। बेहतर नहीं होगा कि आप बस जल्दी से इतना बड़ा कैश लें ले और जमा कर लें। आखिर पैसे देने वाले हर जगह इज्जत होती है। 
 
3. असुविधाजनक समय 
 
सुबह से शाम के बीच का समय। हम भी तो ऑफिस जाते हैं। शनिवार को आधे दिन। हर दिन बीच में लंच ऑवर पर बैंक काम ठप्प। भले ही आप पिछले दो घंटे से लाइन में लगे हैं परंतु लंच ऑवर में आपको एक और घंटे यहां वहां पास करना होगा। किस्मत जो खराब है। इस तरह से बैंक के काम निपटाना मुश्किल का काम है। 
 
4. अकाउंट बंद कराने पर भी झंझट 
 
किसी को अपना अकाउंट बंद कराना है तो क्या मुश्किल है। जल्दी से कर दीजिए पर नहीं, बैंक में इस तरह की सुविधा नहीं। बैंककर्मी हर दांव पेच आजमाएंगे कि आप अपना इरादा बदल दें। आपको ऐसे फायदे गिना देंगे जो आपको अब तक नहीं पता थे। 
 
5. अकाउंट खुलवाने में भी आती है मुश्किल 
 
अकाउंट खुलवाने पर आपकी जरूरी कागजात की एक लंबी लिस्ट सुना दी जाती है। अधिकतर आपको अकाउंट खोलने पर लगने वाले चार्जेस की जानकारी नहीं होती। आपसे किसी की ग्यारंटी मांगी जाती है जो उस बैंक में पहले से ही खातेदार हो। 
 
6. अकाउंट में नॉमिनेशन बदलवाना या नाम हटवाना 
 
अगर आप अपने अकाउंट के नॉमिनेशन में कुछ बदलाव चाहते हैं तो आप पर सवालों की बौछार हो जाती है। आपसे अचानक दिमाग बदलने का कारण पूछा जाता है। इसके बाद दुनियाभर के फॉर्म दे दिए जाते हैं। अब इस सब के बाद महीनों के इंतजार के लिए तैयार रहे, जिसके बाद ही आपका मनचाहा काम हो पाएगा। 
 
7. एक नंबर की तरह ट्रीटमेंट मिलना
 
हां हमें मालूम है कि उन्हें इंसान से नहीं उसके अकाउंट नंबर से मतलब है परंतु अगर हमें इंसान समझा जाए तो थोड़ा  बेहतर महसूस होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

War Lockdown in India 2026 : क्या सच में लगने वाला है देशव्यापी लॉकडाउन? वायरल PDF का सरकार ने बताया सच

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

ट्रंप के 'फेवरेट' फील्ड मार्शल असीम मुनीर : क्या पाकिस्तान की 'हाई-स्टेक' कूटनीति रोक पाएगी मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का दावा: 4 हफ्तों में ईरान की सेना तबाह, परमाणु ठिकानों पर भी अमेरिका का बड़ा एक्शन

CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति

Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक