Hanuman Chalisa

एच1बी वीजा धारकों को अमेरिकीकर्मियों की जगह नहीं लेने दूंगा: ट्रंप

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विदेशी कर्मियों को अमेरिकियों की जगह लेने की इजाजत नहीं देंगे।


 
ट्रंप ने डिज्नी वर्ल्ड समेत अन्य अमेरिकी कंपनियों का स्पष्ट जिक्र करते हुए यह बात कही। इन कंपनियों के बारे में कहा गया है कि उन्होंने अमेरिकी कर्मियों को नौकरी से निकाल कर उनकी जगह भारतीयों समेत एन1बी वीजा धारकों को भर्ती किया है।
 
ट्रंप ने डिज्नी वर्ल्ड एवं अन्य अमेरिकी कंपनियों के मामलों का जिक्र करते हुए गुरुवार को आयोवा में अपने हजारों समर्थकों से कहा, ‘मैं हर अमेरिकी जीवन की रक्षा करने के लिए लड़ूंगा।’

उन्होंने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान मैंने उन अमेरिकी कर्मियों के साथ भी समय बिताया, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और उनकी जगह लेने वाले व्यक्ति को उन्हें प्रशिक्षण देने पर मजबूर किया गया। उनकी जगह विदेशी कर्मियों को लाया गया। हम अब और ऐसा नहीं होने देंगे।’ 
 
ट्रंप ने कहा, ‘क्या आप यकीन कर सकते हैं? आपको नौकरी से निकाल दिया जाता है और आपको बकाया वेतन तब तक नहीं दिया जाता, जब तक आप उन लोगों को प्रशिक्षित नहीं कर देते जिन्हें आपकी जगह नौकरी पर रखा गया है। मेरा मतलब है, इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ और नहीं हो सकता।’ (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख