Hanuman Chalisa

एच-1बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग फिर शुरू

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (14:09 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने सभी श्रेणियों में एच-1बी वर्क वीजा की त्वरित प्रक्रिया का काम फिर शुरू कर दिया है। हालांकि इन वीजा में कांग्रेस द्वारा लगाई गई सीमा को तय रखा गया है। पांच माह पहले ही बड़ी संख्या में आए इन वीजा आवेदनों से निपटने के लिए इसे अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया था।
 
ये वर्क वीजा भारत के आईटी पेशेवरों के बीच बहुत लोकप्रिय है। एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी कर्मचारियों को तैनात करने की अनुमति देता है। हर साल हजारों कर्मचारियों को तैनात करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियां इसी वीजा पर निर्भर रहती हैं।
 
मीडिया में आई एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने सोमवार को वित्त वर्ष 2018 के लिए एच-1बी वीजा याचिकाओं की प्रीमियम प्रोसेसिंग को शुरू कर दिया।
 
वित्त वर्ष 2018 के लिए सीमा 65 हजार वीजा की रखी गई है। वीजा, प्रीमियम प्रोसेसिंग का काम वार्षिक तौर पर 20,000 अन्य याचिकाओं के लिए भी शुरू किया गया है। जब कोई याचिकाकर्ता एजेंसी की प्रीमियम सेवा का लाभ लेता है तो यूएससीआईएस 15 दिन में वीजा पर काम होने का दावा करता है।
 
यूएससीआईएस ने कहा, 'यदि वीजा आवेदन पर काम करने की 15 दिनों की सीमा में काम नहीं होता तो एजेंसी याचिकाकर्ता के प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवा शुल्क को वापस नहीं करेगी और त्वरित गति से आवेदन के निपटान की कोशिश जारी रखेगी।'यूएससीआईएस ने कहा कि यह अतिरिक्त सेवा सिर्फ लंबित याचिकाओं के लिए है।
(भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

अगला लेख