Hanuman Chalisa

H1B (एच-1बी) : गलत वीजा आवेदन के लिए भारतीय-अमेरिकी पर जुर्माना

Webdunia
वाशिंगटन। एक संघीय अदालत ने न्यू हैम्पशायर में रहने वाले भारतीय मूल के एक अमेरिकी कारोबारी को गलत एच-1बी वीजा आवेदन करने के लिए 40,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही, उनको तीन साल तक निगरानी में रहने की सजा सुनाई गई है। एक अमेरिकी अटार्नी ने यह जानकारी दी।
 
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक भारतीय-अमेरिकी कारोबारी रोहित सक्सेना ने संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता और प्रवासी सेवाओं को झूठी जानकारी देने का जुर्म स्वीकार किया था। बयालीस साल के सक्सेना न्यू हैम्पशायर के मैन्चेस्टर स्थित एक कंपनी ‘आस्कआईटी ग्रुप एलएलसी’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं और उन्होंने कथित तौर पर धोखाधड़ी करके 45 वीजा के आवेदन किए थे और दावा किया था कि उसकी कंपनी कैलिफोर्निया स्थित कंपनी में व्यावसायिक सेवाओं के लिए विदेशी कर्मचारियों की भर्ती कर रही है।
 
हालांकि कैलिफोर्निया की कंपनी ने आस्क आईटी ग्रुप एलएलसी से कोई समझौता नहीं किया था और उसके यहां विदेशी कर्मचारियों के कोई पद रिक्त नहीं थे। अमेरिकी अटार्नी जॉन जे फेर्ले ने गुरुवार को कहा कि सक्सेना इस बात को जानता था कि विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
 
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि सक्सेना ने कैलिफोर्निया की कंपनी के लिए विदेशी श्रमिकों की नौकरियों का झूठा दावा किया और उनके लिए गलत तरीके से वीजा का आवेदन किया।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख