Hanuman Chalisa

एच-1बी वीजा के लिए ज्यादातर आवेदन भारत से

Webdunia
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016 (12:40 IST)
वॉशिंगटन। माना जाता है कि अमेरिकी सरकार को एच-1बी वीजा (सबसे लोकप्रिय अमेरिकी वीजा) के लिए करीब 2,50,000 आवेदन मिले हैं और इनमें ज्यादातर या तो भारतीय कंपनियों की ओर से या फिर उन कंपनियों से हैं जिनका भारत में कारोबार अधिक है।
 
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) प्रभाग ने गुरुवार को कहा कि संसद द्वारा तय वीजा सीमा पूरी हो गई और इनमें 20,000 ऐसे आवेदक हैं जिन्होंने अमेरिका में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय (स्टेम) में उच्चतर शिक्षा हासिल की है।
 
यूएससीआईएस ने हालांकि 1 अप्रैल से प्राप्त एच-1बी आवेदनों की पूरी संख्या नहीं बताई। इस साल 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2017 के लिए इस लोकप्रिय वीजा के लिए आवेदन की अवधि 1 अप्रैल से शुरू हुई।
 
अमेरिकी आव्रजन अधिवक्ता संघ (एआईएलए) के नामित अध्यक्ष बिल स्टाक ने कहा कि हमें पिछले साल 2,30,000 एच-1बी वीजा आवेदन मिले थे। मुझे लगता है कि इस साल यह अधिक होगा। हमारा मानना है कि इस साल 2,50,000 एच-1बी आवेदन मिले। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की