Hanuman Chalisa

हीरल तिपिरनेनी एरिजोना से कांग्रेस की दावेदार

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (16:48 IST)
सैन जोस, कैलिफोर्निया: एक भारतीय अमेरिकी आकस्मिक मेडिसिन डॉक्टर एरिजोना की ओर से 8वीं कांग्रेसनल क्षेत्र की आवाज को बुलंद करना चाहती हैं। 

उल्लेखनीय है कि हीरल ति‍पिरनेनी ने अपनी उम्मीदवारी को घोषणा इस वर्ष गर्मियों में ही कर दी थी और उनका कहना है कि वे 2018 के चुनाव में रिपब्लिकन सदस्य ट्रेंट फ्रेंक्स को हराने की क्षमता रखती हैं। 
 
यहां डबल ट्री होटल में इंडिया-वेस्ट से बात करते हुए तिपिरनेनी ने कहा कि ' मैं उत्सुक और तैयार हूं और अधिकाधिक सकारात्मक प्रभाव के लिए सभी योग्यताओं का इस्तेमाल कर रही हूं।' वे पिछले माह बैठकों और फंडरेजिंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आई थीं। हीरल पिछले 21 वर्षों से एरिजोना में रह चुकी हैं और फ्रेंक्स 2003 से कांग्रेस के सदस्य रहे हैं।  
 
उन्होंने ट्रेंट के बारे में कहा कि ' मैं समझती हूं कि मेरी जरूरतों या मेरे समुदाय की जरूरतों पर कभी ध्यान दिया गया या इन्हें सुना गया है। इसलिए यह एक प्रमुख कारण है कि मैं बदलाव की उम्मीद करती हूं। मैं डी.सी. में एक आवाज चाहती हूं जोकि हमारे समुदाय का प्रतिनिधित्व करे।'
 
उन्होंने फ्रेंक्स की आलोचना करते हुए कहा कि उनमें कोई भी ऐसा गुण नहीं है जिससे वे अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहे हों। वे अपने क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को न तो सुनते रहे हैं और न ही इन्हें सुलझाने के लिए कुछ किया है। उनका कहना है कि लोग स्थिति में बदलाव चाहते हैं और वे प्रतिज्ञा करती हैं कि वे क्षेत्र के मतदाताओं की मदद करेंगी और अगर वे खुद नहीं कर सकीं तो किसी और की मदद लेंगी।
 
उनका कहना है कि वे राजनीतिज्ञ नहीं हैं और बड़े पैमाने पर लोगों की मदद करना चाहती हैं। वे स्वास्थ्य, नौकरियों, शिक्षा और अर्थव्यवस्था की बेहतरी चाहती हैं। साथ ही, चाहती हैं कि लोगों में निराशा है और वह चाहते हैं कि राज्य की बेहतरी के लिए डी.सी. की उपाय किए जाएं।   
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

अगला लेख