सिंगापुर की संसद के उप स्पीकर चार्ल्स चोंग आज 800 से अधिक भारतीयों एवं अन्य लोगों के साथ होली के जश्न में शामिल हुए। रंगों के त्योहार को लेकर यहां कई स्थानों पर जश्न अभी से ही आरंभ हो चुका है।
इंडिया वुमेन एसोसिएशन (आईडब्ल्यूए) की अध्यक्ष पियू लाहिरी ने बताया, ‘आज होली एवं वसंत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे मार्च महीने में भारतीय समुदाय की ओर से होली के जश्न का आयोजन किया गया है।’ यहां चीनी, मलय एवं यूरेशियाई समुदायों के स्थानीय सदस्यों के साथ 800 से अधिक भारतीयों ने जश्न में हिस्सा लिया। सांतोसा में रंगारंग वसंत महोत्सव में 2,500 लोग शामिल हुए।
पियू ने कहा कि होली और दिवाली सिंगापुर में मनाए जाने वाले त्योहारों में प्रमुख हैं।