Hanuman Chalisa

इरमा के बाद लोग सामान्य हो रहे हैं, भारतीयों के बीच महावाणिज्य दूत चक्रवर्ती

Webdunia
न्यूयॉर्क। चक्रवातीय तूफान 'इरमा' के विध्वंस के बावजूद फ्लोरिडा के हिस्सों के लोग सामान्य हो रहे हैं। यह बात भारत के महावाणिज्य दूत (कौंसुल जनरल) संदीप चक्रवर्ती ने कही। वे राहत कार्यों में मदद देने के लिए यहां मौजूद थे।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिकी पूरी तरह से खुश और आशावादी हैं। संदीप चक्रवर्ती ने 12 सितंबर को इंडिया वेस्ट से कहा कि तूफान का असर उतना अधिक नहीं था जितना कि लोगों ने सोचा था। लोगों को मकान और बिजली की समस्याएं हुईं लेकिन किसी को चोट लगने या मौत का कोई समाचार नहीं है। 
 
चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि जिन लोगों को विस्थापित किया गया है, उनमें से ज्यादातर लोगों को टैम्पा में रखा गया है। यह एक ऐसा क्षेत्र था जिस पर इरमा का प्रभाव होने की उम्मीद नहीं की जा रही थी। इसके साथ ही, समुदाय के लोगों का मजबूत नेटवर्क था, जिन्होंने लोगों को शरण और भोजन उपलब्ध कराई।
 
विदित हो कि अमेरिका के फ्लोरिडा में करीब एक लाख बीस हजार लोग रहते हैं और इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे इलाकों में रह रहे थे जो कि खतरनाक की श्रेणी में नहीं माने जा सकते हैं। चक्रवर्ती का कहना था कि एटलांटा में काम करते समय उन्होंने भारतीय अमेरिकियों के लिए राहत का इंतजाम किया। उन्होंने करीब एक हजार ऐसे लोगों को अटलांटा में ठहराया, जहां भारतीय संगठनों ने उनकी मदद की।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख