सहायिका को ग्रीन कार्ड दिलाने के लिए आव्रजन अटॉर्नी ने धोखाधड़ी की, मिली सजा

Webdunia
अमेरिका के एक अटॉर्नी ने अपनी पाकिस्तानी सहायिका को ग्रीन कार्ड दिलाने के लिए गैरकानूनी तरीके से उसकी शादी भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक से करा दी। अब उस अटॉर्नी को 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।
 
अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने बताया कि डलास के 48 वर्षीय आव्रजन अटॉर्नी बिलाल अहमद खलीक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 38 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आमना चीमा और भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक के बीच गैरकानूनी तरीके से शादी  कराई।
 
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की पहचान जाहिर नहीं की गई है। चीमा इस मामले में पहले  ही अपना अपराध स्वीकार कर चुकी है। विवाह को लेकर जो समझौता हुआ था उसके मुताबिक  चीमा से शादी करने के बदले अमेरिकी नागरिक को 745 डॉलर का भुगतान किया गया। दोनों  पक्षों के बीच यह चर्चा भी हुई कि चीमा के अमेरिका की स्थायी निवासी बनने तक उन दोनों को  कितने समय तक विवाहित बने रहने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन

अगला लेख