Hanuman Chalisa

भारतीय-अमेरिकी सीईओ पर अमेरिका में जालसाजी का आरोप

Webdunia
न्यूयॉर्क। फ्लोरिडा की एक वित्तीय कंपनी के भारतीय मूल के अमेरिकी सीईओ पर फर्जी हस्ताक्षर और  दस्तावेजों की मदद से एक निवेश कंपनी को करीब 17.9 करोड़ डॉलर के झूठे ऋण बेचने का आरोप  लगाया गया है।

 
ऑरलैंडा की कंपनी फर्स्ट फॉर्मर्स फाइनेंशियल के सीईओ एवं अध्यक्ष निकेश पटेल ने संघीय अदालत में  सुनवाई के दौरान खुद को बेकसूर बताया। 32 वर्षीय निकेश पर आरोप है कि उसने फर्जी हस्तक्षर किए  और झूठे दस्तावेज पेश किए ताकि ऐसा लगे कि फ्लोरिडा और जॉर्जिया में उधार लेने वालों को सरकार  समर्थित करीब 26 ऋण दिए गए हैं।
 
अभियोग के अनुसार इन झूठे ऋणों में राशि 25 लाख डॉलर से लेकर 1 करोड़ डॉलर तक थी और पटेल  ने 17.9 करोड़ डॉलर में इन ऋणों को मिलवाउकी की एक निवेश कंपनी को बेच डाला।
 
फ्लोरिडा निवासी पटेल पर जालसाजी के 5 आरोप लगाए गए हैं। प्रत्येक आरोप के साबित होने पर उसे  20 साल की सजा और 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य