Hanuman Chalisa

नस्लवादी टिप्पणियां लेकिन जीते भारतीय मूल के मेयर

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (14:36 IST)
होबोकेन, न्यू जर्सी। भारतीय मूल के अमेरिकियों पर हमेशा से नस्लवादी टिप्पणी होती रही है। कभी उन्हें बाहरी कहा जाता है तो कभी आतंकी, लेकिन पिछले दिनों हुए अमेरिकी स्टेट के चुनावों में भारतीयों ने आसानी से बाजी मार ली। ये हैं भारतीय मूल के रवि भल्ला और फाल्गुनी पटेल।  
 
न्यू जर्सी में हुए मेयर के चुनावों में होबोकेन का चुनाव जीतने के बाद भल्ला ने अपने समर्थकों से कहा कि मुझ पर और हमारे समुदाय पर, हमारे राज्य और देश पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि हम मिलकर काम करें और अपने शहर को आगे बढ़ाएं।
 
पटेल न्यू जर्सी के एडिसन काउंटी के एजुकेशन बोर्ड जीती हैं। इसबार मानका धींगरा वाशिंगटन से और विन गोपला न्यू जर्सी से जीती हैं। जबकि पांचवी बड़ी विजेता डिंपल अजमेरा सिटी काउंसिल शॉरलोट, नॉर्थ कैरोलीना से चुनाव जीती हैं।
 
Ravi Bhalla is the first Sikh elected mayor in New Jersey, and one of only a few Sikhs to become mayor of a U.S. city https://t.co/yX84HrLsHp
— The New York Times (@nytimes) November 9, 2017
 
 
बता दें कि रवि भल्ला पहले सिख हैं जो अमेरिकी सिटी के मेयर बने हैं। अमेरिका में 7 नवंबर को गर्वनर, लैजिसलैटिव, म्यूनिसिपल और स्कूल बोर्ड के स्टेट एक्सक्यूटिव के चुनाव हुए। ये चुनाव न्यू जर्सी, वर्जीनिया और दूसरे राज्यों में चुनाव किए गए। भल्ला और पटेल को लेकर इस चुनाव में देश ही नहीं विश्व को भी आकर्षित किया था। इन दोनों पर नस्लीय टिप्पणियां की गई थीं।  
 
44 के भल्ला ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं जीत और हार दोनों के लिए तैयार था। अब जब मैं जीत चुका हूं तो मैं होबोकेन को आगे ले जाने के लिए काम करुंगा।  भल्ला पिछले 17 साल से यहां के निवासी हैं। वह सिटी काउंसिल का चुनाव 2009 और 2013 में दो बार जीत चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख