Hanuman Chalisa

बोस्टन में लापता हुए भारतीय युवक का सुराग नहीं मिला...

Webdunia
वॉशिंगटन। एक 26 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी युवक अमेरिका के बोस्टन में लापता हुआ है। लापता राम जयकुमार को शुक्रवार को आखिरी बार बोस्टन स्ट्रीट पर कार पार्क करते देखा गया था। विदित हो कि जयकुमार का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
 
लेग्जिंगटन पुलिस के मुताबिक जयकुमार के माता-पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस संबंध में पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनके पास राम जयकुमार के बारे में किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे उनसे शेयर करें।
 
इंडिया न्यू इंग्लैंड न्यूज के अनुसार जयकुमार ने अपने माता-पिता से शुक्रवार को कहा था कि वह 1 घंटे में लौट आएगा, लेकिन वह तब से नहीं लौटा। जयकुमार की कार भी शनिवार सुबह बोस्टन में दूसरी गली में मिली थी।
 
इस संबंध में एक भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री पूर्णा जगन्नाथन ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि जयकुमार उनका भाई है अगर किसी को भी उसके बारे में कुछ भी पता हो तो वे पुलिस से संपर्क करें। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख