Hanuman Chalisa

भारतीय मूल के अमेरिकियों को मिली अभूतपूर्व राजनीतिक सफलता

Webdunia
वॉशिंगटन। हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के 1 अमेरिकी शिक्षाविद् ने कहा है कि  अमेरिका में भारतीय समुदाय कुल जनसंख्या का 1 फीसदी है और ऐसा पहली बार हुआ है, जब  वे कांग्रेस के सदस्यों की कुल संख्या का भी 1 फीसदी हो गए हैं।


 
हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के अमेरिकी शिक्षाविद् रौनक डी. देसाई ने बताया कि  अमेरिकी कांग्रेस में 535 सदस्य हैं जिसमें प्रतिनिधि सभा में 435 और सीनेट में 100 सदस्य  हैं। पिछले वर्ष के चुनाव में भारतीय समुदाय के 4 सदस्य कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए जबकि  1 और सदस्य ने तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव जीता।
 
पिछले वर्ष कांग्रेस के लिए निर्वाचित होने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों में रो खन्ना,  प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति और कमला हैरिस शामिल हैं जबकि एमी बेरा तीसरे कार्यकाल  के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं।
 
देसाई ने फोर्ब्स में लिखा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिकी कांग्रेस में  भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या इतनी अधिक हुई है। सैन फ्रांसिस्को के संगठन  इंडियासपोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी अमेरिका की कुल  जनसंख्या का करीब 1 प्रतिशत हैं और ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिकी कांग्रेस का भी वे  1 प्रतिशत हो गए हैं। (भाषा)
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख