shiv chalisa

इंफोसिस फाउंडेशन यूएसए की वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति घोषित

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (13:03 IST)
बर्कले, कैलिफोर्निया। कम्प्यूटर साइंस एजुकेशन वीक का हिस्सा रहे इन्फोसिस फाउंडेशन यूएसए ने छह दिसंबर को घोषणा की कि संस्था कम्प्यूटर साइंस शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से वंचित जनसंख्या को बहुत सारी छात्रवृत्तियों के जरिए उपलब्ध कराने का काम करेगा।
 
इस छात्रवृत्ति से नौ राज्यों के सैकड़ों छात्रों के लिए अमेरिका में डिजीटल असमानता को दूर करने में मदद मिलेगी। एजूकेशन वीक के तहत नि:शुल्क कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जोकि वंचित छात्रों, अल्पसंख्यकों,  युवा वयस्कों और देश के सारे शिक्षाशास्त्रियों को प्रेरित करेंगी और उन्हें सशक्त बनाना है कि वे तकनीक के मात्र उपभोक्ता न बनकर इसके निर्माता बनें।
 
इसमें भाग लेने वाले गुटों में वे छात्र होंगे जो ग्रामीण या शहरों के भीतरी भागों में रहते हैं, ऐसे छात्र भी होंगे जोकि ऑटिज्म से पीडि़त हैं या अल्पसंख्यक वर्गों के छात्र हों। फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना सिक्का ने अपने एक बयान में कहा कि वे इस तरह के प्रयासों से छात्रों और शिक्षकों दोनों की गुणवत्ता बढाना चाहते हैं।

इस बयान के अनुसार इस तरह के वर्कशॉप दक्षिणी डकोटा स्थित अमेरिकन इंडियन साइंस एंड इंजीनियरिंग सोसायटी, बर्कले, कैलिफोर्निया स्थित कम्प्यूटर टेक्नोलॉजीज प्रोग्राम, सीएटल, वाशिंगटन स्थित गर्ल डेवलप इट, न्यू यॉर्क स्थित टेक किड्‍स अनलिमिटेड और डेट्रायट, मिशीगन स्थित यस वी कोड आदि संस्थाएं शामिल हैं।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख