Dharma Sangrah

ब्रिटेन में बसे भारतीय जरूर देखें कैमडेन दुर्गा पूजा

Webdunia
कोलकाता। ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों द्वारा आयोजित वहां की सबसे प्राचीन कैमडेन दुर्गा पूजा इस बार 54वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
 
वर्ष 1963 में शुरू हुई लंदन की कैमडेन नाम से प्रसिद्ध इस दुर्गा पूजा की शुरुआत उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने की थी। इसका आयोजन मध्य लंदन में किंग क्रॉस स्टेशन के ठीक सामने कैमडेन सेंटर में किया जाता है।
 
इस साल, मेट्रोपॉलिटन पुलिस लंदन की फॉरेंसिक विशेषज्ञ वर्षा मिस्त्री को पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए ‘प्राइड ऑफ लंदन' पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार समारोह महानवमी यानि 29 सितंबर को आयोजित होगा।
 
लंदन दुर्गा पूजा दशहरा समिति के एक आयोजक सदस्य ने बताया कि साउथवार्क के मेयर और भारतीय उप उच्चायुक्त दिनेश पटनायक इस पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
 
बंगाल के लोकप्रिय और सदियों पुरानी और लोक प्रदर्शन कला के अभिन्न अंग, जात्रा को भारती प्रवासियों और विदेशियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
 
30 सितंबर को विजयादशमी के दिन महाकाव्य महाभारत पर आधारित जात्रा 'द्रौपदी वस्त्रहरण' का आयोजन किया जाएगा।
 
विदेश में बसे लेकिन अपनी संस्कृति से जुड़े बंगालियों के लिए एक अक्टूबर को कैमडेन में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में लोकप्रिय गायिका लोपामुद्रा मित्रा और जॉय सरकार प्रस्तुति देंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

National Safety Day 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

अगला लेख