Hanuman Chalisa

लंदन में उबर को बचाने आए हजारों लोग

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (18:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अमेरिकी कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबर के परिचालन को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उबर को बचाने के लिए चार लाख से अधिक लंदनवासियों ने एक निवेदन-पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। यह अभियान उस फैसले के बाद शुरू हुआ, जिसमें उबर के परिचालन लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करने का निर्णय लिया गया।
 
उबर को बड़ा झटका देते हुये कल लंदन के यातायात नियामक ने घोषणा की थी कि वह नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टैक्सी कंपनी उबर के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करेगा। उबर इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ चार्ज डॉट ओआरजी पर 'सेव योर उबर इन लंदन' शीर्षक से डाली गई याचिका पर 4,60,000 से ज्यादा ने हस्ताक्षर किए।
 
आग्रह पत्र में कहा गया कि अगर यह फैसला बना रहा तो 40,000 से ज्यादा चालक काम से बाहर हो जाएंगे। साथ ही लंदन के लाखों लोगों को सुविधाजनक और सस्ती परिवहन सेवा से वंचित होना पड़ेगा। यह निर्णय बड़ी संख्या में ईमानदार और परिश्रमी चालकों को प्रभावित करेगा। 
 
शहर के मेयर सादिक खान की अध्यक्षता वाले ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) ने घोषणा की थी कि वे उबर के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करेगा क्योंकि वह 'उचित' ऑपरेटर नहीं है। उबर का परिचालन लाइसेंस 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख