Hanuman Chalisa

मेलबोर्न में भारतीय मूल के पादरी पर हमले का मामला उठा लोकसभा में

Webdunia
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एक भारतीय मूल के पादरी पर हमले का मामला  सोमवार को लोकसभा में उठा और सरकार ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की बात  कही।


 
लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि  मेलबोर्न के एक चर्च में भारतीय मूल के पादरी टौमी कलाथुर मैथ्यू पर रविवार की प्रार्थना सभा  के दौरान हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गए।
 
उन्होंने कहा कि खबरों के मुताबिक हमलावर ने पादरी से कहा कि क्योंकि वे भारतीय हैं  इसलिए वे हिन्दू या मुसलमान होंगे और इसलिए प्रार्थना नहीं करा सकते। उन्होंने सरकार से  इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। 
 
इस पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में एक मलयाली पादरी पर  हमले का गंभीर मामला सामने आया है तथा हम भारतीयों पर इस तरह के सभी नस्लीय  हमलों की निंदा करते हैं तथा वे विदेश मंत्री से इस मामले को तत्काल देखने का आग्रह करेंगे  और यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।  (भाषा) 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख