Hanuman Chalisa

बच्चा गोद लेने के इच्छुक एनआरआई के लिए खुशखबर...

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (16:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय दत्तक निकाय 'सीएआर' एक ऐसा पोर्टल विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है जो, भारत से बाहर रह रहे 'भावी अभिभावकों' द्वारा गोद लेने के लिए दिए गए उनके आवेदन की स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा। ऐसे अभिभावकों को अब सिर्फ अपने देश की अधिकृत एजेंसियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
 
इस कदम से उन अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई), विदेशों में रह रहे भारत के नागरिकों (ओसीआई) और विदेशी नागरिकों को मदद मिलेगी, जो अंतरदेशीय दत्तक (इंटरकंट्री अडॉप्शन) के लिए आवेदन करते हैं।
 
घरेलू आवेदनकर्ता जहां चाइल्ड अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (सीएआरए) की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं, वहीं भारत से बाहर रहने वाले दावेदारों को 'ऑथोराइज्ड फॉरेन अडॉप्शन एजेंसी' (एएफएए) या 'सेंट्रल अथॉरिटी' (सीए) के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उनका सीएआरए वेबसाइट पर पंजीकरण होगा।
 
नया पोर्टल जैसे ही विकसित होगा, बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन करने वाले माता-पिता एएफएए या सीए में पंजीकरण के बाद यहीं से सीधे जानकारी हासिल कर सकेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख