Hanuman Chalisa

अमेरिकी विवि में आधुनिक भारतीय अध्ययन पीठ का गठन

Webdunia
अमेरिकी विश्वविद्यालय में सिख, जैन, आधुनिक भारतीय अध्ययन पीठ का गठन

वॉशिंगटन। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने दक्षिण एशियाई धर्मों एवं संस्कृति के बारे में ज्ञान का विस्तार करने के वास्ते सिख, जैन और आधुनिक भारतीय अध्ययन के लिए पीठों का गठन किया है।


 
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ह्यूमनिटीज ने सिख धर्म के अध्ययन के लिए धन कौर सहोता पीठ, जैन धर्म के अध्ययन के लिए श्री पार्श्वनाथ प्रेजिडेंशल पीठ और आधुनिक भारत अध्ययन के लिए स्वामी विवेकानंद-धर्म सिविलाइजेशन फाउंडेशन प्रेजिडेंशल पीठ का गठन किया है।
 
एक बयान में यूनिवर्सिटी ने कहा है कि दक्षिण एशियाई धर्मों और संस्कृति में यूसीआई की छात्रवृत्ति का विस्तार करने के इरादे से राष्ट्रपति के यूसी कार्यालय की ओर से 45 लाख अमेरिकी डॉलर के साथ 15 लाख अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि इन पीठों को प्रदान की गई है।
 
हरविंदर सहोता और आशा सहोता ने सिख धर्म के अध्ययन के लिए दिवंगत मां की याद में धन कौर सहोता प्रेजिडेंशल स्टडीज पीठ गठित की।
 
इस पीठ के अध्यक्ष को सिख धर्म और संस्कृति का गहरा ज्ञान और शोध में दिलचस्पी होने के साथ-साथ 1469 में भारत के पंजाब क्षेत्र में इसकी उत्पत्ति से लेकर सिख धर्म के इतिहास और इस समय विश्वभर में फैले प्रवासी सिख समुदाय के बारे में ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा उसे सिख धर्म के नैतिक दर्शन की समझ होनी चाहिए एवं सिख धर्मग्रंथों की भाषा पंजाबी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
 
मीरा और जसवंत मोदी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर जैन स्टडीज में श्री पार्श्वनाथ प्रेजिडेंशल पीठ गठित की है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!