Hanuman Chalisa

अमेरिका में सिख व्यक्ति के साथ नस्ली भेदभाव

Webdunia
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के एक सिख व्यक्ति ने कहा है कि उसके साथ एक व्यक्ति ने नस्ली भेदभाव वाली टिप्पणी की तथा सिख होने के कारण उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घृणा की इस संभावित घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
बलजीत सिंह और उसके दोस्त कैलिफोर्निया एवेन्यू में रात्रि का भोजन करने गए थे। यह घटना उस समय हुई, जब सिंह रेस्तरां से बाहर फोन करने के लिए गए।
 
सिंह ने बताया कि फोन पर मेरे द्वारा की जा रही वार्ता के बीच यह व्यक्ति कैफे से बाहर निकला और सीधे मेरी ओर आया।
 
स्थानीय मीडिया टर्नटू23 डॉट कॉम ने सिंह को उद्धृत करते हुए कहा है, ‘इस व्यक्ति ने कहा कि तुम इस देश को उड़ाने की कोशिश कर रहे हो। मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। मैं तुझे अभी मारने जा रहा हूं। और उसने कई अपशब्द कहते हुए कोसा भी। वह बहुत गुस्से में लग रहा था।’ इसमें कहा गया है कि उसने जोर से चिल्लाकर कहा कि वह नस्लवादी है और समस्या है। वह लगातार चिल्लाता रहा और बाद में उसने सिंह के ऊपर एक पेय पदार्थ फेंक दिया।
 
सिंह ने आगे कहा, ‘इस पेय पदार्थ ने मेरे सारे शरीर, मेरी पगड़ी, मेरी दाढ़ी, मेरी कमीज, मेरी जींस और मेरे फोन को खराब कर दिया।’ उन्होंने बताया कि इस घटना की सबसे खराब बात यह थी कि जो कुछ हुआ, उसे कई लोगों ने देखा और मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
 
पुलिस ने बताया कि बेकर्सफील्ड पुलिस डिपार्टमेंट में मामला दर्ज किया गया है और वे मामले की नफरत की घटना के एंगल के रूप में जांच कर रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा) 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख