अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने मनाया छठ

भाषा
अमेरिकी राजधानी के उपनगर में ऐतिहासिक पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने के लिए भारतीय मूल के कई अमेरिकी पहुंचे। पूजा में शामिल होने के लिए कई लोग तो मीलों दूर से आए थे।
 

 
पटना से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपा शंकर सिंह ने इसकी शुरुआत की थी। इस बार छठे साल पूजा आयोजित हुई। सूर्य की आराधना को समर्पित त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग पहुंचे।
 
पिछले 6 साल से छठ पूजा कर रहे सिंह ने गुरुवार को कहा कि इस बार त्योहार में करीब 250 लोग आए। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के कुछ लोग तो फ्लोरिडा से आए, वहीं 1 महिला भारत से आई थीं। वर्जीनिया से 4, मेरीलैंड से 2 और न्यूयॉर्क तथा न्यूजर्सी से 1-1 महिला पहुंची।
 
पारंपरिक साड़ी पहने सिंह की पत्नी अनिता सिंह के साथ 9 अन्य महिलाएं अर्घ्य देने के लिए गुरुवार को पोटोमेक नदी के सर्द पानी में उतरीं। अनिता ने पोटोमेक नदी के किनारे छठ मनाने की शुरुआत 6 साल पहले की थी।
 
सिंह ने कहा कि पूजा में भागीदारी बढ़ती जा रही है। छठ के लिए कई परिवार सैकड़ों मील दूर से आकर होटल में ठहरे और यहां पूजा में शामिल हुए।
 
ग्रेटर वॉशिंगटन मेट्रोपॉलिटन एरिया में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नामी-गिरामी नेता कुमार सिंह ने कहा कि यहां पर छठ पूजा की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। कुमार ने कहा कि यह हमारे धार्मिक त्योहारों को जिंदा रखने की हमारी कोशिश है। (भाषा)
Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?