Hanuman Chalisa

अमेरिकी राज्य में अप्रैल को 'सिख जागरूकता' माह घोषित किया

Webdunia
डोवेर (अमेरिका)। अमेरिकी राज्य डेलावेर ने धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक सिख समुदाय के  योगदान को सम्मान देने के लिए अप्रैल को 'सिख जागरूकता और प्रशंसा माह' घोषित  किया है। इस पूरे महीने लोगों को सिख पंथ और उसके महत्व तथा उससे जुड़ी अन्य  जानकारी दी जाएगी।
 
डेलावेर के गवर्नर जॉन कार्नी ने अप्रैल को 'सिख जागरूकता माह' घोषित करते हुए कहा  कि समुदाय ने अतुलनीय योगदान के माध्यम से यह सम्मान प्राप्त किया है। घोषणा में  लिखा है कि डेलावेर राज्य अपनी सामुदायिक विविधता को और विस्तृत बनाने का प्रयास  करते हुए डेलावेर के लोगों को सिख अमेरिकी समुदाय के समृद्ध इतिहास को जानने का  अवसर दे रहे हैं।
 
घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कार्नी ने कहा कि डेलावेर में सिखों और भारतीय-अमेरिकियों का खुले दिल से स्वागत है। डेलावेर के प्रतिनिधि सभा में सिख विधेयक पारित  होने के दौरान सदन के कई सदस्यों ने सिखों की तरह पगड़ी पहनी हुई थी। स्थानीय सिख नेता चरनजीत सिंह मिन्हास ने प्रांतीय राजधानी डोवेर के बाहर कहा कि  ऐसी पगड़ी पहनना दिखाता है कि हम भी अमेरिका का हिस्सा हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख