Hanuman Chalisa

हिन्दू मंदिर के पुनर्निर्माण समारोह में पहुंचे सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सनी लूंग

Webdunia
सिंगापुर। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सनी लूंग 2004 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद पहली बार यहां 164 साल पुराने एक हिन्दू मंदिर के पुनर्निर्माण समारोह में करीब 40,000 श्रद्धालुओं और 4 मंत्रियों के साथ पहुंचे। इस मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य 45 लाख सिंगापुरी डॉलर में किया गया है।

 
'लिटिल इंडिया' क्षेत्र में प्रसिद्ध श्री श्रीनिवास पेरुमल मंदिर के बारे में रविवार रात ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डेढ़ साल से 164 साल पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा था। यहां मरम्मत का काम हर 12 साल पर किया जाता है। रविवार सुबह समारोह में शामिल होने के बाद व्यापार और उद्योग मंत्री एस. ईश्वरन ने कहा कि यह अवसर सिंगापुर समुदाय की विविधता को दर्शाता है।

 
सिंगापुर के पुराने मंदिरों में से एक में 'महा सम्प्रक्षाणम' नामक एक अभिषेक समारोह किया गया था। इसके बाद यहां 45 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसे 'मंडलाबिशेगम' नाम से जाना जाता है।
 
ईश्वरन ने कहा कि यहां सोमवार को प्रधानमंत्री की उपस्थिति सरकार की प्रतिबद्धता का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। वे लंदन के राष्ट्रमंडल देशों की बैठक में शामिल होकर लौटे हैं। 'स्ट्रेट्स टाइम्स' ने मंत्री के हवाले से कहा है कि यह विभिन्न समुदाय के लोगों को साथ लाने का एक सुनहरा मौका है ताकि हम इस पारस्परिक समझ और सम्मान को विकसित कर सकें और सिंगापुर के बहुनस्लीय ढांचे का निर्माण जारी रख सकें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

kids entertaining story: कहानी: जादुई मटका और स्मार्ट कौआ (The 2026 Twist)

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख