Hanuman Chalisa

भारतीय अमेरिकी छात्रा की कार दुर्घटना में मौत

Webdunia
बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (11:59 IST)
माइनापोलिस। मिनेसोटा पुलिस डिपार्टमेंट ने एक कार ड्राइवर माइकल लॉरेंस कैम्बेल को वाहन से हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दुर्घटना में कार ड्राइवर ने यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस की छात्रा रिया पटेल को वाहन से कुचल दिया। समझा जाता है कि वाहन चालक ने कार को एक स्टॉप लाइट से टकरा दिया।     
 
सेंट पॉल, मिनेसोटा में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस की एक भारतीय अमेरिकी छात्रा की 17 सितंबर की सुबह मौत हो गई। जिस कार में रिया सवार थी वह उत्तरपूर्व माइनापॉलिस में एक स्टॉप लाइट में नियंत्रण से बाहर होकर टकरा गई। 
 
बीस वर्षीय रिया पटेल अपने जूनियर वर्ष में बिजनेस मेजर की छात्रा थीं और उन्हें दुर्घटना स्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। माइनापॉलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अधिकारी पटेल को कार से बाहर निकालने में सफल हुए थे।  उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी दी गई और इसके बाद पराचिकित्सक लोग  आए।
 
लेकिन किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। इस आशय की जानकारी हेनीपिन काउंटी, मिनेसोटा कोरोनर के ऑफिस की रिपोर्ट में दी गई है। कार का ड्राइवर-माइकल लॉरेंस कैम्बेल-घटनास्थल से पैदा ही भाग खड़ा हुआ और उस समय उसके साथ गर्लफ्रेंड भी थी। मामले में उसकी गर्लफ्रेंड को नामित नहीं किया गया है। 
 
माइनापॉलिस पुलिस ने कैम्बेल को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। कैम्बेल ने अपना पहचानपत्र भागने से पहले पटेल के पास छोड़ दिया था।  कैम्बेल (21) पर आरोप है कि जब वह कार चला रहा था तो शराब के नशे में था। दुर्घटना करीब सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर हुई। पुलिस रिपोर्ट्‍स में कहा गया है कि
उसे बिना किसी जमानत के हेनीपिन काउंटी, मिनेसोटा जेल में रखा गया है। पटेल और कैम्बेल फेसबुक फ्रेंड्स थे लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी उजागर नहीं की है कि दुर्घटना से पहले तीनों कहां गए थे।  
 
रिया पटेल, भरत और देवयानी पटेल, इडन प्रेयरी, मिनेसोटा की बेटी थी। पटेल का परिवार मूल रूप से लंदन से आया है और रिया ने अपना हाई स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मिनेसोटा से पूरा किया है। यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट थॉमस में पटेल, फाइनेंस का अध्ययन कर रही थीं और वे ऑपस स्कूल ऑफ बिजनेस में थी। उनके 2019 में ग्रेजुएट होने की संभावना थी।   
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख