ब्रिटेन में सिख टैक्सी चालक बना हीरो, मासूम को बचाया

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (17:38 IST)
लंदन। ब्रिटेन में 13 साल की एक लड़की को बच्चों को यौन शोषण का शिकार बनाने वाले व्यक्ति से बचाने वाले सिख टैक्सी चालक को लोग नायक बता रहे हैं।
 
‘मेट्रो.को.यूके’ की खबर के अनुसार इस साल 20 फरवरी को सतबीर अरोड़ा की टैक्सी में यह लड़की बैठी थी। लड़की ने ऑक्सफोर्डशायर स्थित अपने घर से ग्लूसेस्टर ट्रेन स्टेशन जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। वह स्कूल की ड्रेस में थी।
 
24 साल का सैम हेविंग्स नाबालिग लड़की के टैक्सी से उतरने पर अपहरण करने के लिए घात लगाकर बैठा था। वह ऑनलाइन साइटों पर एक पीड़िता के अपहरण, उसे नशीला पदार्थ खिलाने और बलात्कार करने के तरीकों पर चर्चा कर चुका था। लड़की उस व्यक्ति से मिलने जा रही थी।
 
लड़की को टैक्सी चालक के साथ देखकर अपराधी वहां नहीं पहुंचा। जब लड़की से मिलने कोई नहीं आया तो टैक्सी चालक ने उससे पूछा। लड़की ने उसे अधिक जानकारी नहीं दी।
 
लड़की के मां बाप को नहीं पता था कि वह कहां है। चालक ने यह बात पता चलने पर पुलिस को जानकारी दी और लड़की को एक अपराधी का शिकार होने से बचा लिया गया। बाद में अरोड़ा को लड़की को बचाने के लिए सम्मानित किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन

अगला लेख