Hanuman Chalisa

एनआरआई योगगुरु बिक्रम चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Webdunia
लॉस एंजिल्स। बिक्रम योग के संस्थापक बिक्रम चौधरी के खिलाफ लॉस एंजिल्स के एक न्यायाधीश ने बुधवार को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। न्यायाधीश ने पहले से ही कानूनी लड़ाइयों में उलझे चौधरी से कहा है कि वे अपनी समूची आमदनी को अपनी पूर्व कानूनी सलाहकार को दें, जिनकी क्षतिपूर्ति को लेकर कोर्ट ने 68 लाख डॉलर की भरपाई करने का आदेश दिया था।
 
विदित हो कि लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज एडवर्ड मॉर्टन ने यह गिरफ्तारी का आदेश किया और कहा कि बिक्रम से 80  लाख डॉलर की राशि भरवाने के बाद ही जमानत दी जाए। पर आश्चर्य  की बात है कि चौधरी का बचाव करने के लिए कोई वकील नहीं पहुंचा। उन्होंने पिछले वर्ष एक अन्य मुकदमे के सिलसिले में कहा था कि वे पूरी तरह दिवालिया हो गए हैं और पैसा चुकाने की हालत में नहीं हैं।
 
कोर्ट ने यह आदेश उनकी पूर्व कानूनी सलाहकार मीनाक्षी 'मिकी' जाफा-बॉडन के पक्ष में दिया था जिनका कहना था कि चौधरी ने उसे तब नौकरी से निकाल दिया था जब उन्होंने बलात्कार के आरोप पर पर्दा डालने की कोशिश में मदद न करने पर हटा दिया था। इससे पहले मीनाक्षी की वकील कार्ला मिनार्ड का कहना है कि उन्होंने चौधरी के लक्जरी वाहनों और अन्य सम्पतियों के बारे पता लगाया तो पता चला  कि चौधरी राज्य से बाहर चले गए हैं।
 
चौधरी ने नेवादा और फ्लोरिडा के न्यायालयों से यह आदेश हासिल कर  लिया है कि उनकी सम्पति को गोदामों से बाहर ने ले जाया जाए।  विदित हो कि जफा- बॉडेन ने चौधरी के विभिन्न संस्थानों की कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रमुख के तौर पर करीब तीन वर्ष तक काम किया था, लेकिन उन्हें एकाएक नौकरी से हटा दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चौधरी ने उन्हें यौन प्रताड़ना दी और उन्हें बुरी नीयत से छूने का काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने होटल  के एक सुइट में उन्हें रोकने का प्रयास भी किया था। 

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख