Hanuman Chalisa

गणेश से जुड़े एक प्रचार को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू समुदाय में रोष

Webdunia
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू समुदाय ने एक विज्ञापन वापस लेने की मांग की है जिसमें भगवान गणेश और अन्य ईश्वरीय रूपों को मेमने के मांस के उपभोग को बढ़ावा देते हुए दिखाया गया है।
 
यहां मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मीट एंड लाइव स्टॉक ऑस्ट्रेलिया (एमएलए) की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञापन को पहले ही ऑस्ट्रेलियाई मानक ब्यूरो के संज्ञान में लाया जा चुका है।
 
इस विज्ञापन में गणेश के अलावा ईशु, बुद्ध, थॉर और जीउस को खाने की एक मेज की चारों ओर बैठकर मेमने का मांस खाते हुए देखा जा सकता है। विज्ञापन में कहा गया है कि 'मेमने के मांस को हम सभी खा सकते हैं।' इंडियन सोसाइटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता नितिन वशिष्ठ ने विज्ञापन को असंवेदनशील करार दिया।
 
एबीसी न्यूज के अनुसार वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें मेमने का मांस खाते हुए और अपने लिए नई विपणन नीति पर विचार करते हुए दिखाया गया है। समुदाय के लिहाज से वह बहुत असंवेदनशील है। लोगों ने इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रोष प्रकट किया।
 
विवाद के बाद एमएलए समूह के विपणन प्रबंधक एंड्रयू होवी ने कहा कि 'यू नेवर लैंब अलोन' के बैनर तले यह अभियान जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख