Hanuman Chalisa

Motivational Stories : जीत कर करोगे क्या?

ओशो
ओशो रजनी‍श अपने प्रवचनों में मजेदार और प्रेरक कहानियां सुनाते रहते हैं। उनकी कही गई कहानियां बहुत प्रसिद्ध भी होती हैं और खुद के द्वारा कही गई भी होती है। इसके अलावा कुछ ऐसी घटनाएं उनके साथ घटी होती है जो कि अपने आप में एक कहानी का रूप ले लेती है। हालांकि यह कोई कहानी नहीं बल्की एक प्रेरक वाकया है।

 
ओशो अपने एक प्रवचन में कहते हैं कि एक नेता भूल से मेरे पास आ गए। आया आशिर्वाद लेने कि, चुनाव में खड़ा हो गया हूं, आपका आशिर्वाद चाहिए।'
 
 
तो मैंने कहा, 'मेरा आशिर्वाद है कि निश्‍चित हार जाओ। क्योंकि जो जीत गए वो भटक जाते हैं। हारोगे तो शायद परमात्मा की याद आए। जीते तो दिल्ली में डूब मरोगे, राजघाट पे पड़ोगे जल्दी ही देर-अबेर। हार जाओ तो दिल्ली से बच जाओ और ज्ञानी कह गए हैं: हारे का हरिनाम।'
 
यह सुनकर वो तो बहुत घबड़ा गए। वे कहने लगे कि आप कैसी अपशगुन की बातें कह रहे हैं! उनको तो पसीना आ गया। उन्होंने कहा, ऐसा मत कहिए, नहीं-नहीं ऐसा मत कहिए। आप क्या मजाक कर रहे हैं?'
 
उनको घबड़ाहट हुई कि ये मैं कहां आ गया! कोई ऐसा तो कहता नहीं किसी से कि तुम हार ही जाओ। पर मैंने कहा, 'अब आ ही गए हो तो मैं तो आशिर्वाद दूंगा ही। तुमने मांगा तो मैं दूंगा। मैं वही आशिर्वाद दे सकता हूं जो सच में आशिर्वाद है। चुनाव में जीतके करोगे क्या? गालियां खाओगे? चुनाव में जीतके करोगे क्या? अहंकार को थोड़ा और मजा आ जाएगास। जितना अहंकार को मजा आएगा उतना परमात्मा से दूर पड़ जाओगे। तुम अभिशाप मांग रहे हो मुझसे?'
 
लेकिन वो कहने लगे, 'मैं और गुरुओं के पास गया, वो तो सब आशिर्वाद देते हैं।' तो मैंने कहा, 'फिर वो गुरु न होंगे। तो तुम उन्हीं के पास जाओ।'
 
- ओशो (का सोवै दिन रैन)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

समाचार

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

अगला लेख