भगवान व्यास: हिन्दुओं के परम पुरुष

द्वापर युग के भगवान व्यास

Webdunia
ND

गुरुदेव की पूजा के साथ गुरुपूर्णिमा पर भगवान व्यास की पूजा भी की जाती है। भगवान व्यास का पूरा नाम कृष्णद्वैपायन है। उन्होंने वेदों का विभाग किया, इसलिए उनको व्यास या वेदव्यास कहा जाता है। महर्षि पाराशर व्यासजी के पिता हैं और सत्यवतीजी उनकी माता। व्यासजी भगवान के अवतार हैं, वे अमर हैं। समय-समय पर पुण्यात्मा भगवद् भक्तों को उनके दर्शन हुए हैं। द्वापर युग के अंतिम भाग में व्यासजी प्रकट हुए थे उन्होंने अपनी सर्वज्ञ दृष्टि से समझ लिया कि कलियुग में मनुष्यों की शारीरिक और बौद्धिक बहुत घट जाएगी।

इसलिए कलियुग के मनुष्यों को सभी वेदों का अध्ययन करना और उनको समझ लेना संभव नहीं रहेगा। व्यासजी ने यह जानकर वेदों के चार विभाग कर दिए। जो लोग वेदों को पढ़, समझ नहीं सकते, उनके लिए महाभारत की रचना की। महाभारत में वेदों का सभी ज्ञान आ गया है।

धर्मशास्त्र, नीतिशास्त्र, उपासना और ज्ञान-विज्ञान की सभी बातें महाभारत में बड़े सरल ढंग से समझाई गई हैं। इसके अतिरिक्त पुराणों की अधिकांश कथाओं द्वारा हमारे देश, समाज तथा धर्म का पूरा इतिहास महाभारत में आया है। महाभारत की कथाएँ बड़ी रोचक और उपदेशात्मक हैं।

WD
पुराणों में भगवान के सुंदर चरित्र हैं। सब प्रकार की रुचि रखने वाले लोग भगवान की उपासना में लगें और इस प्रकार सभी मनुष्यों का कल्याण हो, इस भाव से व्यासजी ने अठारह पुराणों की रचना की। भगवान के भक्त, धर्मात्मा लोगों की कथाएँ पुराणों में हैं।

इनके अतिरिक्त व्रतों की विधि, तीर्थों का माहात्म्य, ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, नीति आदि लाभकारी उपदेशों से पुराण पूर्ण है। हिन्दू धर्म के सभी भागों को व्यासजी ने पुराणों में भली-भाँति समझाया है।

ज्ञानियों के लिए उन्होंने वेदांत दर्शन की भी रचना की है। वेदांत दर्शन छोटे-छोटे सूत्रों में लिखा गया है, किंतु उसके सूत्र इतने गंभीर हैं कि उनका अर्थ समझने के लिए बड़े-बड़े ग्रंथ लिखे हैं। गुरु पूर्णिमा पर गुरुदेव की पूजा के साथ भगवान व्यास की पूजा भी की जाती है। भगवान व्यास सभी हिन्दुओं के परम पुरुष हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Navratri 2024 : क्यों है नवरात्रि में गरबा और डांडिया का इतना महत्व

October Rashifal 2024 : अक्टूबर का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

दीपावली 2024: जानें कब है दिवाली, 1 नवंबर या 31 अक्टूबर को? तिथि, मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

Shardiya navratri 2024 date: इस बार की शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही है महामारी और मुसीबत, जानिए क्यों?

सभी देखें

धर्म संसार

Dussehra ke Upay: दशहरा पर करें रात में ये 5 अचूक उपाय और सभी समस्याओं से मुक्ति पाएं

Navratri tritiya devi Chandraghanta: शारदीय नवरात्रि की तृतीया की देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, कथा और शुभ मुहूर्त

Navratri Special : उत्तराखंड के इस मंदिर में छिपे हैं अनोखे चुम्बकीय रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए हैं कारण

Lalita panchami date time: उपांग ललिता व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व, पूजा का मुहूर्त और विधि

Navratri 2024: माता के इस मंदिर में खून चढ़ाकर मां को प्रसन्न करते हैं भक्त, सदियों से चली आ रही है यह विचित्र परंपरा