सूर्य उपासना का छठ पर्व शुरू

Webdunia
ND
बिहार में सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार से शुरू हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व के पहले दिन 'नहाय खाय' के साथ पूरे प्रदेश में छठ व्रतियों ने विभिन्न नदियों और तालाबों में स्नान किया और बाद में घर में बनी लौकी, चना दाल और अरवा चावल से बने प्रसाद को भगवान भास्कर को अर्पित करने के बाद ग्रहण किया। छठ पर्व के दौरान इस दिन 'नहाय-खाय' प्रथा के दौरान महिलाएँ सिंदूर लगाकर इस पर्व की शुरूआत करती है।

महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालु पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास रखेंगे। इसके बाद सूर्यास्त होने के बाद सभी व्रती भगवान भास्कर की पूजा करने के बाद एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाते हैं तथा जब तक चाँद नजर आए, तब तक पानी पीते हैं और उसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निराहार व्रत शुरू होता है।

महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचल गामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्ध्य अर्पित करते हैं। व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को फल और कंद मूल से अर्ध्य अर्पित करते हैं। (-व ा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

दशहरे के दिन यदि यह घटना घटे तो समझो होने वाला है शुभ

विजयादशमी 2024: इन 5 कारणों से मनाया जाता है दशहरा का पर्व

दशहरे पर धन, लक्ष्मी और समृद्धि के लिए आजमाएं ये 5 चमत्कारी वास्तु उपाय

Dussehra 2024: क्यों शुभ मना जाता है रावण दहन की लकड़ी का टोटका

सभी देखें

धर्म संसार

13 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

13 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 अक्टूबर)

अक्टूबर 2024 का कैलेंडर, जानें नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 12 अक्टूबर विजयादशमी का राशिफल, जानें आज किन राशियों पर होगी प्रभु श्रीराम की कृपा