Hanuman Chalisa

Baglamukhi Jayanti 2024, बगलामुखी जयंती, जानें शुभ समय, मंत्र और पूजा विधि

WD Feature Desk
बुधवार, 15 मई 2024 (15:35 IST)
Baglamukhi Mata 
 
Highlights 
* कब है बगलामुखी जयंती 2024 में।
* बगलामुखी जयंती के बारे में जानें। 
* देवी बगलामुखी पूजा का समय।

ALSO READ: Maa Baglamukhi Jayanti 2024: मां बगलामुखी की साधना कैसे करें कि तुरंत मिले चमत्कारिक फल
 
Baglamukhi Jayanti : वर्ष 2024 में बगलामुखी जयंती आज मनाई जा रही है। प्रति वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर यह  मनाई जाती है। 
 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां बगलामुखी को पीला रंग अधिक प्रिय है। इस दिन मां बगलामुखी की पूजा में पीले रंग के फूल, पीला चंदन और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने की मान्यता है। 
 
प्राचीन तंत्र ग्रंथों में दस महाविद्याओं का उल्लेख मिलता है। माता का एक अन्य नाम देवी पीताम्बरा भी है। 
 
इस बार 15 मई 2024, दिन बुधवार की सुबह 4 बजकर 19 मिनट से अष्टमी तिथि  शुरू होकर इसका समापन गुरुवार,  16 मई 2024 को सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस कारण उदया तिथि के अनुसार, बगलामुखी जयंती आज, 15 मई को मनाई जा रही है।
 
पूजा की सावधानियां-
 
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- पीले वस्त्र धारण करें।
- भोजन एक समय करें।
- बाल नहीं कटवाए।
- मंत्र के जप रात्रि के 10 से प्रात: 4 बजे के बीच करें।
- दीपक की बाती को हल्दी या पीले रंग में लपेट कर सुखा लें।
- साधना में छत्तीस अक्षर वाला मंत्र श्रेष्ठ फलदायी होता है।
- मंत्र : ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा।
- साधना अकेले में या मंदिर में बैठकर की जानी चाहिए।
 
ALSO READ: lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु प्रदोष व्रत 2026: जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अपरा एकादशी को क्यों कहते हैं अचला एकादशी, जानिए दोनों का अर्थ और फायदा

अगला लेख