Biodata Maker

Bahula chauth Katha : बहुला चतुर्थी की रोचक कथा

WD Feature Desk
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (16:55 IST)
Highlights 
 
बहुला चतुर्थी की व्रत कथा।
भाद्रपद मास पर पढ़ी जाती है यह कथा।
बहुला चौथ कब है 2024 में।

ALSO READ: बहुला चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसका महत्व और कथा?
 
Story of Bahula Chaturthi: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बहुला चतुर्थी व्रत रखा जाता है। और वर्ष 2024 में यह व्रत 22 अगस्त, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। 
 
आइए जानते हैं यहां बहुला चतुर्थी व्रत की रोचक कथा : 
 
बहुला चतुर्थी व्रत भगवान श्री कृष्‍ण से जुड़ा हुआ है। इस व्रत से संबंधित एक बड़ी ही रोचक कथा प्रचलित है। इसके अनुसार जब भगवान विष्णु का कृष्ण रूप में अवतार हुआ तब इनकी लीला में शामिल होने के लिए देवी-देवताओं ने भी गोप-गोपियों का रूप लेकर अवतार लिया। 
 
कामधेनु नाम की गाय के मन में भी भगवान श्री कृष्ण की सेवा का विचार आया और अपने अंश से बहुला नाम की गाय बनकर नंद बाबा की गौशाला में आ गई। भगवान श्रीकृष्ण का बहुला गाय से बड़ा स्नेह था। 
 
एक बार श्रीकृष्ण के मन में बहुला की परीक्षा लेने का विचार आया। जब बहुला वन में चर रही थी, तब भगवान सिंह रूप में प्रकट हो गए। मौत बनकर सामने खड़े सिंह को देखकर बहुला भयभीत हो गई। लेकिन हिम्मत करके सिंह से बोली, 'हे वनराज मेरा बछड़ा भूखा है। बछड़े को दूध पिलाकर मैं आपका आहार बनने वापस आ जाऊंगी।'
 
सिंह ने कहा कि- सामने आए आहार को कैसे जाने दूं, तुम वापस नहीं आई तो मैं भूखा ही रह जाऊंगा। 
 
बहुला ने सत्य और धर्म की शपथ लेकर कहा कि- मैं अवश्य वापस आऊंगी। बहुला की शपथ से प्रभावित होकर सिंह बने श्रीकृष्ण ने बहुला को जाने दिया। बहुला अपने बछड़े को दूध पिलाकर वापस वन में आ गई। बहुला की सत्यनिष्ठा देखकर श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न हुए और अपने वास्तविक स्वरूप में आकर कहा कि 'हे बहुला, तुम परीक्षा में सफल हुई। अब से भाद्रपद चतुर्थी के दिन गौ-माता के रूप में तुम्हारी पूजा होगी। तुम्हारी पूजा करने वाले को धन और संतान का सुख मिलेगा।' 
 
इस दिन श्री गणेश जी की चतुर्थी तिथि होने से संकष्टी चतुर्थी और बहुला चतुर्थी व्रत रखकर भगवान कृष्ण का पूजन भी किया जाएगा।  

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Bhadrapad Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह के खास व्रत-त्योहार, यहां देखिए लिस्ट एकसाथ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी में ईरान के बारे में क्या लिखा है?

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, कब मनाएं होली और धुलंडी?

क्या गैर हिंदुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित करना उचित है?

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

ऐसा रखें घर का वास्तु, जानें 5 टिप्स, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

04 February Birthday: आपको 04 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Sankashti Chaturthi 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और चंद्रोदय का समय

कुंभ राशि में राहु और बुध की युति, 4 राशियों को रहना होगा संबलकर

शनि की साढ़ेसाती का 3 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 2 राशियों पर ढैय्या का क्या होगा असर?

अगला लेख