Hanuman Chalisa

Chandra Navami Vrat 2024 : श्रीचंद्र नवमी आज, जानें 10 खास मंत्र और इस व्रत के बारे में

WD Feature Desk
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (09:50 IST)
Highlights  
 
श्री चंद्र नवमी पर पढ़ें ये खास 10 मंत्र। 
श्रीचंद्र नवमी के बारे में जानें।
श्रीचंद्र नवमी व्रत कहां मनाया जाता है।

ALSO READ: Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय
 
Chandra Navami 2024: प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्री चंद्र नवमी के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में 12 सितंबर, दिन गुरुवार को चंद्र नवमी मनाई जा रही है। चंद्र नवमी के अलावा कुछ खास तिथियों पर जैसे पूर्णिमा, सोमवार के तथा अन्य कुछ खास दिनों पर भोलेनाथ के साथ चंद्र देव का पूजन तथा चंद्र मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व है। अत: सुंदर-सलोने चंद्रमा को देवताओं के समान ही पूजनीय माना गया है। 
 
आपको बता दें कि उत्तर भारत में अपनाए जाने वाले पारंपरिक हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने यानि भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर चंद्रमा के बढ़ते/ प्रकाश चरण के दौरान नौवें दिन श्री चंद नवमी मनाई जाती है।
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सौम्य तथा शीतल कहे जाने वाले चंद्रमा को प्रत्यक्ष भगवान माना जाता है। वे शिव जी के मस्तक पर विराजमान है। और इनकी आराधना से वे प्रसन्न होकर शुभाशीष तथा मन में शांति, प्रेम, प्रगति और प्रसन्नता का वरदान भी देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्र दोष हो तो चंद्र मंत्रों का जाप करके उसे दूर किया जा सकता है। आइए यहां पढ़ें चंद्र देव के 10 खास मंत्र : 
 
चंद्रदेव के मंत्र-Chandra ke Mantra 
 
• ॐ श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
• ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
• ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम:।
• ॐ सों सोमाय नम:।
• ॐ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
• ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।
• दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।। 
• ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।
• श्वेत: श्वेताम्बरधर: श्वेताश्व: श्वेतवाहन:। गदापाणि द्विर्बाहुश्च कर्तव्यो: वरद: शशि:।।
• ॐ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं। महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते जानराज्यायेन्दस्येन्द्रियाय इमममुध्य पुत्रममुध्यै पुत्रमस्यै विश वोsमी राज: सोमोsस्माकं ब्राह्माणाना ग्वं राजा।
 
उत्तर भारत में श्रीचंद्र नवमी व्रत : एक अन्य मान्यता के अनुसार श्रीचंद्र नवमी व्रत उदासीन संप्रदाय के संस्थापक श्री चंद/ श्री चंद्र जी को समर्पित माना जाता है, जो कि मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। वे महान विचारक, दार्शनिक और नेता थे तथा सन् 1494 से 1643 ई. की अवधि के दौरान श्री चंद्र जी पृथ्वी पर रहे थे। अत: उत्तर भारत में मनाया जाने वाला श्रीचंद्र नवमी व्रत की तिथि 12 सितंबर 2024 है।

ALSO READ: Surya in purva phalguni nakshatra : सूर्य के पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र में जाने से 4 राशियों को होगा धन लाभ

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

अगला लेख