Goga Panchmi 2019 : 20 अगस्त को है गोगा पंचमी, सर्पदंश से रक्षा करते हैं गोगा देव

Webdunia
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को गोगा पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 20 अगस्त 2019, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन गोगादेव और नागदेवता की पूजा की जाती है।
 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोगादेव सर्पदंश से हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। जनमानस में प्रचलित मान्यता के कारण इस दिन गोगादेव और नागदेवता की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।
 
इस दिन गोगादेव और नागदेवता पर दूध अर्पित करना चाहिए। 
 
दीवार को साफ-सुथरी करके गेरू से पोतकर दूध में कोयला मिलाकर चौकोर चौक बनाया जाता है।  
 
उसके ऊपर 5 सर्प बनाते हैं। 
 
उसके बाद कच्चा दूध, पानी, रोली व चावल अर्पित किए जाते हैं तथा बाजरा, आटा, घी और शकर मिलाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है।
 
इस त्योहार की यह मान्यता है कि गोगादेव बच्चों के जीवन की रक्षा करते हैं अत: माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए गोगादेव की पूजा करती हैं तथा बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। 
 
इस दिन अगर नि:संतान महिलाएं गोगादेव का पूजन करें तो उनकी गोद भी जल्दी ही संतान सुख से भर जाती है।
 
गोगा पंचमी के 4 दिन पश्चात ही भाद्रपद कृष्ण नवमी को गोगा नवमी का त्योहार मनाया जाता है। 
 
इस दिन गोगा जहार वीर की पूजा के साथ में नाग देवता की भी विधिवत अर्चना करनी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

अगला लेख