rashifal-2026

रोगों का नाश करती है गोविन्द द्वादशी, जानें नियम एवं महत्व

पं. प्रेमकुमार शर्मा
गोविन्द द्वादशी : यह व्रत देता है मनोवंछित फल 


 

व्रत का नाम : गोविन्द द्वादशी
व्रत की तिथि : द्वादशी
व्रत के देवता : भगवान विष्णु
पूजा का समय : प्रात:काल संकल्प के साथ
व्रत की पूजा विधि : षोडशोपचार या पंचोपचार विधि
व्रत के मंत्र : ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:। 
 
व्रत की कथा : इस व्रत को भगवान मधुसूदन ने भीष्म को बताया था जिसमें जन्मांतरों में यादव कन्या ने इसे कर वैकुंठ प्राप्त किया था।
 
टिप्पणी - ॐ नमो नारायणाय नम:, श्रीकृष्णाय नम:, सर्वात्मने नम:।
 
यह व्रत भगवान गोविन्द को समर्पित है और उनकी कृपा प्राप्त करने हेतु इसे किया जाता है। जो सब प्रकार का सुख-वैभव देने वाला और कलियुग के समस्त पापों का शमन करने वाला है। इसमें ब्राह्मण को दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ आदि का बहुत ही महत्व है।
 
 

गोविन्द द्वादशी का महत्व : माघ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के ठीक दूसरे दिन गोविन्द द्वादशी का व्रत किया जाता है जिसमें पूजा, सदाचार, शुद्ध आचार-विचार पवित्रता आदि का विशेष महत्व है। द्वादशी तिथि में यदि यह तिथि वृद्धि के कारण 2 दिनों तक प्रदोष काल में व्याप्त रहे तो इसे दूसरे दिन के प्रदोष काल में ही मनाया जा सकता है। 


 
यह व्रत भी धन, धान्य व सुख से परिपूर्ण करने वाला है। रोगों को नष्ट कर आरोग्य को बढ़ाने वाला है, जिसे गोविन्द द्वादशी के नाम से जाना जाता है। इस द्वादशी को भीम द्वादशी और तिल द्वादशी भी कहा जाता है। इसके व्रत से मानव जीवन के समस्त रोगादि छूट जाते हैं और अंत में वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती।
 
इस व्रत को भगवान ने भीष्म को बताया था और उन्होंने इस व्रत का प्रथम पालन किया जिससे इसका नाम भीष्म द्वादशी व्रत हुआ। इसकी विधि एकादशी के समान ही है। इसे करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
 
जन्म-जन्मांतरों के एक अहीर अर्थात यादव कन्या ने इस व्रत का पालन किया था जिससे वह अप्सराओं की अधीश्वरी हुई और वही उर्वशी नाम से विख्यात है। यह व्रत कलियुग के पापों को नष्ट करने वाला है। माघ मास की द्वादशी परम पूजनीय कल्याणिनी है। इस तिथि पर पितृ तर्पण आदि क्रियाएं की जाती हैं तथा श्रद्धा व भक्तिपूर्ण ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है तथा विभिन्न प्रकार के दान, हवन यज्ञादि क्रियाएं भी की जाती हैं।
 
इस व्रत में 'ॐ नमो नारायणाय नम:, श्रीकृष्णाय नम:, सर्वात्मने नम:' आदि नामों से भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है।
 
भीष्म द्वादशी का व्रत एकादशी की भांति पवित्रता व शांत चित से श्रद्धापूर्ण किया जाता है। यह व्रत मनोवांछित फलों को देने वाला और भक्तों के कार्य सिद्ध करने वाला होता है। इस व्रत को नित्यादि क्रियाओं से निवृत्त होकर श्रद्धा-विश्वासपूर्ण करना चाहिए। व्रत पूजा के सारे नियम एकादशी के व्रत की भांति ही हैं। यह व्रत पुत्र-पौत्र धन-धान्य देने वाला है।
 
पूजा के नियम : प्रात:काल स्नान के बाद संध्यावंदन करने के पश्चात षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ब्राह्मणों को भोजन कराने के उपरांत स्वत: भोजन करना चाहिए।

संपूर्ण व्रत को भगवान लक्ष्मीनारायण को अर्पित कर देना चाहिए और संपूर्ण घर-परिवार सहित अपने कल्याण धर्म, अर्थ, मोक्ष की कामना करनी चाहिए।


 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक