चंद्र ग्रहण में कार्तिक पूर्णिमा के दीपक जला सकते हैं क्या?

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (17:50 IST)
8 नवंबर 2022 मंगलवा को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलाना और दीपदान करने का खासा महत्व है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट 7:25 के बाद खुलेंगे और घर में भी पूजा पाठ बंद रहेगी। ऐसे में क्या कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जला सकते हैं या नहीं। आओ जानते हैं कि क्या ऐसा करना संभव है।
 
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण : नई दिल्ली टाइम के अनुसार यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा। सूतकाल का समय सुबह 09:21 बजे से लेकर शाम 06:18 बजे तक रहेगा।
कब करें पूजा : चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर स्नान करने के बाद मंदिर या पूजा घर को शुद्ध करें और इसके बाद मोक्ष काल 07:25 के बाद पूजा पाठ कर सकते हैं और दीपक जला सकते हैं, लेकिन ग्रहण के बाद जलाया गया दीप कार्तिक पूर्णिमा का दीपदान नहीं माना जाएगा।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 7 नवंबर 2022 सोमवार को शाम 4.15 पर।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 8 नवंबर 2022 मंगलवार को शाम 4.31 पर।
 
दीपक जला सकते हैं क्या : पूर्णिमा की रात्रि में दीपदान करने का महत्व है। 7 नवंबर 2022 सोमवार को पूर्णिमा तिथि की रात रहेगी। अत: इस दिन रात्रि में मंदिर या नदी के तट पर दीपदान किया गया है, क्योंकि दूसरे दिन चंद्र ग्रहण है। कई लोग उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा की पूजा करते या दीप जलाते परंतु 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने के साथ ही पूर्णिमा तिथि समाप्त हो रही है। वैसे उदया तिथि के अनुसार आज कार्तिक पूर्णिमा पर शाम को मोक्ष काल के बाद दीपक जला सकते हैं।
 
कार्तिक स्नान : कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन प्रात: स्नान करने की परंपरा है। उदया तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 8 नवंबर 2022 को होगा। इस दिन किया गया दीपदान जातक को असमय या अकाल मृत्यु से बचाता है। कार्तिक मास में श्री हरि जल में ही निवास करते हैं। इसीलिए पूर्णिमा के दिन स्नान करना अति उत्तम माना गया है। इस दिन दानादिका दस यज्ञों के समान फल होता है। इस दिन में दान का भी बहुत ही ज्यदा महत्व होता है। अपनी क्षमता अनुसार अन्न दान, वस्त्र दान और अन्य जो भी दान कर सकते हो वह करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

31 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

31 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के बाद इस व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं 99 प्रतिशत

गोस्वामी तुलसीदास जयंती, जानें जीवन परिचय, पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रमुख रचनाएं

अगला लेख