Dharma Sangrah

हरियाली अमावस्या 2020 : 20 साल बाद 20 जुलाई को बन रहे हैं शुभ संयोग

Webdunia
सावन महीने की अमावस्या पर प्रकृति के करीब आने के लिए पौधरोपण किया जाता है। इस दिन पौधरोपण से ग्रह दोष शांत होते हैं। इसीलिए इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं...
 
श्रावण मास में दो सोमवार को विशेष रूप से अमावस्या और पूर्णिमा पर आ रहे हैं श्रावण मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 साल पहले बना था
 
इस साल श्रावण मास सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म हो रहा है। 
 
3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार का विशिष्ट योग बन रहा है। इस सावन में खास बात यह भी है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हुई तो सावन का समापन भी सोमवार के दिन ही होगा।
 
श्रावण मास में दो सोमवार को विशेष रूप से अमावस्या और पूर्णिमा पर आ रहे हैं। श्रावण मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 साल पहले बना था।
 
सावन में सोमवती अमावस्या और सोमवार को पूर्णिमा का संयोग 47 साल बाद आया है। जबकि 20 साल बाद सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ थी।
 
सोमवार से शुरू और इसी दिन समापन का संयोग अब 2024 में बनेगा
 
श्रावण मास का आरंभ सोमवार व समाप्ति सोमवार को होने का योग पूर्व में 1976, 1990, 1997 व 2017 में बना था। आगे अब 2024 में यह अद्भुत संयोग बनेगा। उस समय 22 जुलाई सोमवार से श्रावण मास शुरू होकर 19 अगस्त सोमवार को समाप्त हो गया।
 
20 साल बाद सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ थी।
 
इस साल हरियाली अमावस्या के दिन चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का शुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। 
 
इस दिन महिलाओं द्वारा तुलसी की 108 परिक्रमाएं की जाती हैं।
 
हरियाली अमावस्या पर करना चाहिए पौधरोपण
 
अमावस्या तिथि का संबंध पितरों से भी माना जाता है। पितरों में प्रधान अर्यमा को माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि वह स्वयं पितरों में प्रधान अर्यमा हैं।
 
हरियाली अमावस्या के दिन पौधरोपण से पितर भी तृप्त होते हैं, यानी इस दिन पौधे लगाने से प्रकृति और पुरुष दोनों ही संतुष्ट होकर मनुष्य को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए इस दिन एक पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
 
श्रावण माह के शेष बचे दिनों में आने वाले ये हैं विशेष पर्व :
20 जुलाई -सोमवती हरियाली अमावस्या,
23 जुलाई -हरियाली तीज,
25 जुलाई- नागपंचमी,
30 जुलाई- पवित्रा एकादशी,
3 अगस्त- सोमवती पूर्णिमा, रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मकर संक्रांति पर बन रहे हैं शुभ योग, 3 राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

Magh Maas: माघ माह का महत्व और पौराणिक कथा

न्याय का प्रतीक घंटा: क्यों बजाते हैं घंटी और क्या महत्व है इसका?

Year 2026 predictions: रौद्र संवत्सर में होगा महासंग्राम, अपनी अपनी जगह कर लें सुरक्षित

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जनवरी, 2026)

11 January Birthday: आपको 11 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 जनवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 2026: क्या इस सप्ताह के सितारे आपके पक्ष में हैं?, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 जनवरी)

षटतिला एकादशी पर मकर संक्रांति का योग, चावल और तिल का दान करें या नहीं

अगला लेख