Biodata Maker

Hariyali Amavasya 2020 : शुभ होता है पौधारोपण, विशेष कामना के लिए लगाएं विशेष पेड़

Webdunia
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रुप में जाना जाता है। यह एक प्रकार से भारतीय पर्यावरण दिवस है। यह दिन खेती-किसानी करने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पौधरोपण का विशेष महत्व है। इस दौरान कृषक बारिश का पूर्वानुमान लगाते हैं, ताकि कृषि कार्य की आरंभिक प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
 
हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करना शुभ माना जाता है। वैसे भी पेड़-पौधे हमारी आस्था के साथ ही जीवन शक्ति से जुड़े हुए हैं। अलग-अलग पेड़-पौधों में विभिन्न देवताओं का भी वास माना जाता है।

जैसे पीपल वृक्ष में त्रिदेव के साथ ही अन्य देवताओं का वास माना गया है।

इसी तरह केला और आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। हरियाली अमावस पर खास पौधे लगाने और उनकी पूजा करने से शुभ फल के साथ ही ईश्वर की कृपा भी प्राप्त होती है।
 
हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण अगर श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त में किए जाएं तो वे शुभ फलदायी होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक रोहिणी, मृगशिरा, रेवती, चित्रा, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढा, उत्तरा भाद्रपदा, अनुराधा, पुष्य, श्रवण, हस्त, अश्विनी, मूल और विशाखा नक्षत्र में पौधारोपण शुभ होता है।
विशेष कामना के लिए विशेष पेड़
 
लक्ष्मी : तुलसी, आंवला, केला, बेल का वृक्ष।
आरोग्य : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी।
ऐश्वर्य और सौभाग्य : अशोक, अर्जुन, नारियल और वट वृक्ष।
संतान प्राप्ति : पीपल, नीम, बेल, नागकेशर, गु़ड़हल और अश्वगंधा।
मेधा : आँक़ड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी।
सुख प्राप्ति : नीम, कदंब और घने छायादार वृक्ष।
आनंद : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।
20 साल बाद एक ही दिन मनाई जाएगी हरियाली और सोमवती अमावस्या
 
ज्‍योतिषियों के अनुसार दोनों पर्व का अपना महत्‍व है और पूजा अर्चना से शुभ फल मिलता है।

ALSO READ: श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर कैसे करें पूजा,जानिए शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख