Hanuman Chalisa

हरियाली तीज पर हरगिज न करें ये 5 काम

अनिरुद्ध जोशी
प्रतिवर्ष श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार बुधवार, 11 अगस्त 2021 को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। हरियाली तीज पर हरगिज न करें ये 5 काम आओ जानते हैं कि वे कौनसे कार्य हैं।
 
 
मान्यता है कि हरियाली तीज पर विधिवत पूजा करने के बाद सुहागिनों को भूलकर भी ये 5 कार्य नहीं करना चाहिए वर्ना अगले जन्म में अजगर, नाग, सांप या वन्य जीवों के रूप में जन्म लेना पड़ता है। 
 
1. क्रोध नहीं करना चाहिए : कहते हैं कि क्रोध करने से व्रत फलविहीन हो जाता है। शांत चित्त रहने के लिए इस दिन महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाना चाहिए।
 
2. सोना नहीं चाहिए : इस दिन शिवजी और माता पार्वती की रातभर समय समय पर पूजा होती है तो महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि राज में महिलाएं सो जाती हैं तो अगले जन्म में अजगर बनती हैं। 
 
3. दूध का सेवन ना करें : मान्यता है कि यदि इस दिन महिलाएं दूध पी लेती हैं तो पाप लगता है और अगले जन्म में सर्प के रूप में जन्म लेना पड़ता है।
 
4. भोजन ना करें : इस दिन यदि व्रत रखा है तो कतई व्रत को ना तोड़ें। यह व्रत निर्जला रहकर किया जाता है। अगर खा-पी लें तो अगले जन्म में वानर रूप में जन्म लेना होता है। हालांकि कोई रोग या तकलीफ हो तो विद्वानों की सलाह पर व्रत को तोड़ा जा सकता है।
 
5. पति से छल कपट : इस दिन पति से किसी भी प्रकार का छल कपट नहीं करना चाहिए। इसी के साथ लड़ाई झगड़ा करना, झूठ बोलना, गलत व्यवहार करना आदि कार्य भी नहीं करना चाहिए।
 
इस दिन शिव पार्वती जी के भजन कीर्तन से पति दीर्घायु होता है और पत्नी को मनोवांछित लाभ मिलता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Weekly Ank Rashifal 2026: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: 22-28 जून 2026 के बीच किसे मिलेंगे सफलता के नए अवसर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 जून, 2026)

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

अगला लेख