हरतालिका तीज 2019 : क्या इस बार 2 दिन मनाई जाएगी तीज, जानिए किस दिन रखें व्रत

Webdunia
सुहागन महिलाओं का अत्यंत प्रिय पर्व हरतालिका तीज इस वर्ष 1 और 2 सितंबर को है। विद्वानों में तिथि को लेकर मतभेद हैं। कुछ इसे 1 को मनाए जाने का समर्थन कर रहे हैं जबकि कुछ इसे 2 को मनाए जाने के पक्ष में हैं। 
 
 महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत पंचागों में अंतर के कारण दो दिन मनाई जाएगी। 
 
हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखकर शाम के समय जल और अन्न ग्रहण करती हैं। चित्रा पक्षीय कैतकी गणना से तैयार पंचांगों में हरतालिका तीज 1 सितंबर को मनाई जाएगी। जबकि अन्य पंचाग में हरतालिका तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा। 
 
हालांकि धर्मशास्त्र व शताब्दी पंचांग के अनुसार 1 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखना श्रेष्ठ बताया गया है।
 
ज्योतिष के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज के नाम से पहचाना जाता है। पंचांगीय गणना और धर्मशास्त्रीय मान्यता के आधार पर इस बार ग्रह गोचर के तिथि अनुक्रम से तृतीया तिथि को लेकर दो गणनाओं का अलग-अलग मत प्रकट हो रहा है। चित्रा पक्षीय पंचांग में हरतालिका तीज 1 सितंबर रविवार को सुबह 8.28 के बाद लगेगी। 
 
जो अगले दिन सोमवार को सुबह 8.58 तक रहेगी। वहीं ग्रहलाघवी पद्धति से निर्मित पंचागों में 2 सितंबर को हरतालिका तीज बताई गई है। इस दिन तृतीया तिथि 2 घंटे 45 मिनट रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 2 तारीख को आधे दिन हरतालिका तीज है। इसी दिन गणेश स्थापना होगी अत: 1 सितंबर को तीज मनाया जाना उचित है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

अगला लेख