हरतालिका तीज पर यह 16 दिव्य पत्तियां चढ़ाकर मांगें सौभाग्य का वर

पं. सोमेश्वर जोशी
महिलाओं के लिए परम सौभाग्य प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर है हरतालिका तीज। 24 अगस्त, गुरुवार को हरितालिका तीज त्योहार मनाया जाएगा। तीज तिथि गुरुवार रात्रि 8.26  मिनट तक रहेगी' 

ALSO READ: सुंदर सौभाग्य का वरदान देता है हरतालिका तीज व्रत
 
क्या होगा लाभ?
 
हरतालिका तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है और कुंआरी लड़कियों को मनभावन पति मिलता है। देवी पार्वती ने स्वयं इस व्रत को कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। ऐसी महिमा वाले इस परम पवित्र तीज को हर विवाहित तथा अविवाहित स्त्री को करना चाहिए। इस पर्व को पर्यावरण से जोड़कर भी देखा जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं सावन के बाद आई नई पत्तियों को शिवजी को चढ़ाकर अपने घर में हर प्रकार की वृद्धि का वर मांगती हैं। 

ALSO READ: हरतालिका व्रत : पढ़ें पौराणिक और प्रामाणिक कथा
 
कौन सी पत्तियां चढ़ाएं और कौन सी न चढ़ाएं? इस भ्रम को तोड़ने के लिए शास्त्रों में जिन पत्तियों का उपदेश है, वे हैं- बिल्वपत्र, तुलसी, जाती पत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चम्पा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा। इस प्रकार 16 प्रकार की पतियों से षोडश उपचार पूजा करनी चाहिए। 
 
क्या करें विशेष?
 
निराहार रहकर व्रत करें।
रात्रि जागरण कर भजन करें।
बालू के शिवलिंग की पूजा करें।
सखियों सहित शंकर-पार्वती की पूजा रात्रि में करें।
पत्ते उलटे चढ़ाना चाहिए तथा फूल व फल सीधे चढ़ाना चाहिए।
हरतालिका तीज की कथा गाना अथवा श्रवण करें। 

ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत के नियम, पढ़ें 12 काम की बातें
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Falgun month: फाल्गुन मास के व्रत त्योहारों की लिस्ट

हवन द्वारा कैसे कर सकते हैं भाग्य परिवर्तन? जानिए किस हवन से होगा क्या फायदा

क्यों चित्रकूट को माना जाता है तीर्थों का तीर्थ, जानिए क्यों कहलाता है श्री राम की तपोभूमि

मीन राशि पर सूर्य, शनि, राहु की युति: क्या देश दुनिया के लिए खतरे का है संकेत?

महाकुंभ से लौटने के बाद क्यों सीधे जाना चाहिए घर, तुरंत ना जाएं इन जगहों पर

सभी देखें

धर्म संसार

कौन है देश का सबसे अमीर अखाड़ा, जानिए कहां से आती है अखाड़ों के पास अकूत संपत्ति

16 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

16 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अंतिम अमृत स्नान में बन रहे हैं 5 शुभ योग, करें 5 कार्य, स्नान का मिलेगा दोगुना पुण्य

अगला लेख