कैसे करें मां धूमावती की पूजा?

Webdunia
शनिवार, 27 मई 2023 (12:08 IST)
Dhumavati Jayanti 2023: ज्येष्ठ माह की अष्टमी को दश महाविद्या में से एक सातवीं महाविद्या मां धूमावती की पूजा होती है। इस दिन माता का प्रकटोत्सव मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 मई 2023 को उनकी जयंती मनाई जा रही है। यह देवी पार्वती का एक अत्यंत उग्र रूप है। इस देवी की साधना या पूजा से बड़ी से बड़ी बाधाओं से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है तथा सभी दुखों का नाश होता है। जानिए कैसे करें पूजा।
 
देवी धूमावती की पूजा के मंत्र | mata dhumavati mantra:
धूमावती जयंती पर रुद्राक्ष की माला से 21, 51 या 108 बार इन मंत्रों का जाप करें।
 
- देवी का महामंत्र- धूं धूं धूमावती ठ: ठ
 
- 'ॐ धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा:' 
 
- ॐ धूं धूं धूमावत्यै फट्।। 
 
- गायत्री मंत्र : ॐ धूमावत्यै विद्महे संहारिण्यै धीमहि तन्नो धूमा प्रचोदयात।
 
- तांत्रोक्त मंत्र : धूम्रा मतिव सतिव पूर्णात सा सायुग्मे। सौभाग्यदात्री सदैव करुणामयि:।।
मां धूमावती देवी की पूजा विधि | Mata dhumavati puja vidhi :
 
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें। 
 
- इसके बाद माता के पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।
 
- माता के चित्र या मूर्ति को एक पाट या चौकी पर विराजमान करें। 
 
- इसके बाद माता के चित्र या मूर्ति पर गंगा जल छिड़कर स्नान कराएं।
 
- इसके बाद एक जल कलश भरकर उसे विधिवत स्थापित करें।
 
- इसके माता के समक्ष बाद धूप और दीप प्रज्वलित करें।
 
- फिर माता की पंचोपचार या षोडोषपचार पूजा करें।
 
- पंचोपचार में गन्ध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करते हैं।
 
- षोडोषपचार में- 1. पाद्य 2. अर्घ्य 3. आचमन 4. स्नान 5. वस्त्र 6. आभूषण 7. गन्ध 8. पुष्प 9. धूप 10. दीप 11. नैवेद्य 12. आचमन 13. ताम्बूल 14. स्तवन पाठ 15. तर्पण 16. नमस्कार उपरोक्त अर्पित करते हैं। 
 
- सामान्य में जल, पुष्प, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत आदि सामग्री चढ़ाएं। तत्पश्चात धूप, दीप, फल तथा नैवैद्य आदि से मां का पूजन करें।  
 
- पूजन के बाद मां धूमावती की कथा का श्रवण करें। 
 
- कथा के बाद माता की आरती उतारें और फिर उनसे अपनी मनोकमना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना करें। 
 
- तत्पश्चात सभी को नैवैद्य या प्रसाद का वितरण करें।
 
- मान्यनातुसार मां धूमावती की कृपा से समस्त पापों का नाश होकर दुःख, दारिद्रय आदि दूर होकर मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

महाभारत काल और दूसरे विश्‍व युद्ध के जैसे ग्रह संयोग, कैलेंडर भी कर रहा है मैच, क्या जीत जाएंगे हम ये जंग?

क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 21 जून, आज के दिन इन 5 राशियों के चमकेंगे सेहत के सितारे, पढ़ें अपनी राशि

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन

21 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

अगला लेख