Hanuman Chalisa

आज मंगला गौरी व्रत, पढ़ें मंगला गौरी माता की आरती, मंत्र और 5 शुभ उपाय

Webdunia
भक्तों के मन में श्रावण का नाम सुनते खुशहाली की लहर दौड़ती है, क्योंकि यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना गया है। यह उनका प्रिय माह भी है। इस श्रावण में हर तरफ भोलेनाथ के जयकारे सुनाई पड़ते हैं तथा मंगला गौरी व्रत के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती की कामना से यह व्रत करती हैं। श्रावण में सोमवार  के व्रत का जितना महत्व होता है उतना ही महत्व मंगलवार के व्रत का भी है। यहां पढ़ें खास जानकारी....
 
जय मंगला गौरी माता (आरती) 
 
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता ब्रह्मा सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
सिंह को वाहन साजे कुंडल है, साथा देव वधु जहं गावत नृत्य करता था।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सटी कहलाता हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराता नंदी भृंगी बीन लाही सारा मद माता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
देवन अरज करत हम चित को लाता गावत दे दे ताली मन में रंगराता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
 
मंगला गौरी माता की आरती जो कोई गाता सदा सुख संपति पाता।
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।

मंत्र : 
 
- ह्रीं मंगले गौरि विवाहबाधां नाशय स्वाहा।
 
- ॐ शिवाये नम:।
 
- ॐ उमाये नम:।
 
- ॐ पार्वत्यै नम:।
 
- ॐ जगद्धात्रयै नम:।
 
- अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रम्हा ऋषि, अतिजगति छन्द:, देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनो अभीष्ट सिद्धये।
 
- गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।
 
- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:। नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता:प्रणता:स्म ताम्।। श्रीगणेशाम्बिकाभ्यां नम:, ध्यानं समर्पयामि। 
 
- ॐ गौरये नम:।
 
- उमामहेश्वराभ्यां नम:। 

 
मंगला गौरी व्रत के उपाय- 
 
- कुंडली में यदि मंगल दोष हो तो मंगलवार के दिन मंगला गौरी के साथ हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर माथे पर टीका लगाएं। विवाह योग्य जातक इस दिन मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित करें। 
 
- मंगल की शुभता के लिए मंगलवार के दिन संबंधी, रिश्तेदारों को मिठाई खिलाएं।
 
- मंगलवार के दिन 1 लाल वस्त्र में 2 मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर भिखारी को दान करें।
 
- विवाह योग्य कन्याएं मंगल दोष से परेशान हो तो गीता के 18वें अध्याय के 9वां श्लोक, गौरी पूजा करें तथा सुंदरकांड का पाठ करें। 
 
- श्रावण में या मंगला गौरी व्रत के दिन श्री मंगला गौरी मंत्र- 'ॐ गौरीशंकराय नमः' का जितना ज्यादा हो सकें जाप करें।

ALSO READ: सावन सोमवार जितना ही है सावन मंगलवार का महत्व, मंगला गौरी पूजा से शिव के साथ मां पार्वती भी देती हैं आशीर्वाद

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख