Festival Posters

मार्च माह 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
 • होलाष्टक 17 मार्च से लगेगा।
 • 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
 • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शुक्रवार, 8 मार्च को।

ALSO READ: कब है मार्च माह में चंद्र ग्रहण, जानिए खास नियम
 
March month 2024 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि, दिन शुक्रवार से मार्च महीने का आरंभ हो गया है। यह हिन्दू पंचांग का अंतिम माह है। इस माह से कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें 8 मार्च को महाशिवरात्रि तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एकसाथ ही मनाया जाएगा।
 
आइए यहां जानते हैं मार्च 2024 के खास त्योहारों से संबंधित जानकारी एक स्थान पर...
 
मार्च 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट 
 
3 मार्च- सीताष्टमी, श्री जानकी प्रकटोत्सव पर्व। 
 
4 मार्च- गुरु रामदास नवमी। 
 
5 मार्च- स्वामी दयानंद सरस्वती। 
 
6 मार्च को हर क्षेत्र में विजय प्रदान करने वाली विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा तथा नर्मदा पंचकोशी यात्रा रहेगी। 
 
8 मार्च- शिव जी का प्रिय महाशिवरात्रि व्रत और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। 
 
12 मार्च- रामकृष्ण परमहंस की जयंती, फुलोरिया दोज, मुस्लिम रमजान मास और 30 दिवसीय रोजा का प्रारंभ। 
 
13 मार्च- श्री गणेश को समर्पित विनायकी चतुर्थी व्रत। 
 
14 मार्च- जहां सूर्य मीन संक्रांति होगी, इसी दिन से खरमास भी प्रारंभ प्रारंभ होगा तथा शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।
 
17 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ होगा, इन दिनों सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
 
20 मार्च- श्रीहरि का खास आमलकी एकादशी व्रत रखा जाएगा, तथा रंगभरी ग्यारस का पर्व मनाया जाएगा।
 
21 मार्च- गोविंद द्वादशी व्रत और खाटूश्याम जी का मेला लगेगा।
 
24 मार्च को होलिका दहन होगा तथा अगले दिन होली पर्व मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय का पाम संडे भी इसी दिन होगा।
 
25 मार्च को होलाष्टक की समाप्ति के पश्चात दुनियाभर में रंगबिरंगी होली यानी रंगों का पर्व धुलेंड़ी मनाया जाएगा। 
 
27 मार्च को भगवान चित्रगुप्त की पूजा और भाई दोज का पर्व रहेगा तथा मराठी संत तुकाराम जी की जयंती मनाई जाएगी।
 
28 मार्च के दिन जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए संकष्टी गणेश चतुर्थी किया जाएगा।
 
29 मार्च को ईसाई धर्म गुड फ्राइडे मनाएगा, जिसे होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। 
 
30 मार्च के दिन भारत का सबसे खास और रंगों का महापर्व रंगपंचमी पर्व मनाया जाएगा, तथा रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए यह त्योहार मनाया जाएगा।
 
31 मार्च को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म के रूप में ईस्टर संडे पर्व मनाया जाएगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Weekly Astrology 2024: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल (26 फरवरी से 03 मार्च तक)

ALSO READ: Weekly Muhurat 2024: 19 से 25 फरवरी 2024 का साप्ताहिक पंचांग, देखें 7 दिन के शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख