rashifal-2026

मौनी अमावस्या के 5 सबसे सरल उपाय, अवसर न जाने दें अवश्य आजमाएं

Webdunia
धर्म और ज्योतिष के अनुसार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) बहुत ही खास दिन माना जाता है। इस दिन ज्योतिष के उपाय आजमाकर जीवन के कष्‍टों एवं आने वाले संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है। अमावस्या (Mauni Amavasya 2022 Upay) पर धार्मिक कर्म किए जाते हैं। इस दिन निम्न उपाय करने से धन-दौलत तथा संतान की रक्षा होती है तथा पितृ देवता का आशीष प्राप्त होता है।

यहां पढ़ें 5 खास उपाय- (Astrology Upay) 
 
1. मौनी अमावस्या के दिन प्रात: स्नान के पश्चात सूर्यदेव को विधिपूर्वक जल अर्पित करने तथा सूर्य मंत्रों का जाप करने से धन-धान्य बढ़ोतरी होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है
 
2. मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन का पूजन करके नदी में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है तथा महामृत्युंजय मंत्र, शिव मंत्र और शिव पंचाक्षर स्तोत्र का जाप करने से कालसर्प दोष दूर होता है तथा आर्थिक समृद्धि मेंवृद्धि होती है। 
 
3. अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो मौनी अमावस्या के दिन चांदी, दही, चावल, खीर और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ होता है। इस दिन गौमाता को दही और चावल खिलाने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होकर सुख और सौभाग्य में लाभ मिलता है।
 
4. मौनी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध कर्म करने से पितर खुश होते हैं और सुख-समृद्धि, धन-दौलत और वंश वृद्धि और अपने वंशज को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
 
5. मौनी अमावस्या के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार असहाय, गरीब या ब्राह्मण को दान देने से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते है। इस दिन मौन व्रत रखने एवं पीपल का पूजन करना चाहिए, क्योंकि पीपल में सभी देवों का वास माना जाता है, अत: इस दिन पीपल वृक्ष के पूजन सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। 

amavasya 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

अगला लेख